सालभर से थी गोगामेड़ी के मर्डर की प्लानिंग, 500KM दूर बैठी पुलिस ने किया था अलर्ट, यहां समझें राजस्थान में कहां हुई चूक
Updated on
07-12-2023 01:03 PM
जयपुर : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन तेज होता जा रहा। जिस तरह से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की जयपुर में गोली मारकर हत्या की गई उसके बाद पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिन्हित किया गया। एक का नाम रोहित सिंह और दूसरे का नाम नितिन फौजी बताया जा रहा। इनके बारे में सूचना देने वालों को 5-5 लाख का इनाम देने का ऐलान पुलिस की ओर से किया गया है। इसी बीच गोगामेड़ी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।
पंजाब पुलिस ने भी जताई थी हत्या की आशंका
पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं। सालभर से थी गोगामेड़ी के मर्डर की प्लानिंग की जा रही थी। पंजाब पुलिस ने इसे लेकर राजस्थान पुलिस को अलर्ट भी किया था। खुद गोगामेड़ी ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके और पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग कर चुके थे। बावजूद इसके पुलिस की ओर से उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। ऐसी सूचना है कि एक बार पाकिस्तान से भी जान से मारने की धमकी मिली थी, इसके बावजूद भी पुलिस हरकत में नहीं आई।
एडीजी को भेजा पत्र
पिछले साल पंजाब पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की आशंका जताई थी। पंजाब पुलिस की ओर से एसओजी और एटीएस के एडीजी को लिखित में पत्र भेजकर गोगामेड़ी की हत्या होने की आशंका जाहिर की थी। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से सुखदेव सिंह को पुलिस सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। अपनी जान बचाने के लिए सुखदेव सिंह ने निजी स्तर पर 4 हथियारबंद सिक्योरिटी लगा रखी थी। हत्याकांड के दिन 2 सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर थे। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने सुखदेव की हत्या कर दी।
डीआईजी ने भी एडीजी को लिखा पत्र
पंजाब पुलिस ने इसी साल 8 मार्च को राजस्थान पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद एटीएस और एसओजी के डीआईजी ने भी एडीजी (सूचना और सुरक्षा) को पत्र लिखा गया। इस पत्र में यह लिखा गया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा जो कि पंजाब की बठिंडा जेल में बंद है। उसके जरिए ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की योजना बनाई जा रही। इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से गोगामेड़ी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
अब FIR में गहलोत और डीजीपी का जिक्र
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी शीला शेखावत की ओर से जयपुर के श्याम नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में सरकार और पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम और डीजीपी का भी जिक्र किया गया है। साफ लिखा गया है कि बार बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। इस मामले की जांच अब एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) करेगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…