राष्ट्रपति जौराबिचविली के सरकार के संबंध अच्छे नहीं
जॉर्जिया में राष्ट्रपति जौराबिचविली की स्थिति काफी हद तक औपचारिक है। जौराबिचविली रूस विरोधी और यूरोप समर्थक नेता मानी जाती हैं। उनके जॉर्जियाई सरकार के साथ संबंध तनावपूर्ण हैं। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि रूस के साथ गहरे संबंध एक दिन यूरोपीय संघ की देश की संभावनाओं को खतरे में डाल सकते हैं। हालांकि, एयरलाइन के प्रतिबंधों को लेकर जौराबिचविली की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
