सबसे पुराना ब्लैकहोल मिल गया, 13 अरब साल है उम्र, जो मिला उसे देख वैज्ञानिक सिर पकड़कर बैठे
Updated on
11-12-2023 01:21 PM
वॉशिंगटन: खगोलविदों ने अब तक देखे गए सबसे पुराने ब्लैकहोल का पता लगाया है। यह ब्लैकहोल 13 अरब वर्ष पुराना है, जो लगभग ब्रह्मांड की शुरुआत का समय है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के अवलोकन से पता चलता है कि बिग बैंग के 44 करोड़ साल बाद ही यह एक गैलेक्सी के केंद्र में था। सूर्य के द्रव्यमान का यह लगभग दस लाख गुना है। शुरुआती ब्लैकहोल के हिसाब से यह आश्चर्यजनक रूप से बड़ा है, जिससे यह सवाल उठता है कि यह इतनी जल्दी इतना बड़ा कैसे हो गया?
कैंब्रिज विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकीविद् प्रोफेसर रॉबर्टो मैओलिनो ने इससे जुड़े शोध का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, 'सबसे हैरानी वाली बात यह है कि आखिर यह इतना विशाल कैसे हो गया।' इससे जुड़ा अवलोकन प्रीप्रिंट वेबसाइट Arxiv पर प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक ब्लैकहोल की सीधी तस्वीरनहीं है, क्योंकि कोई भी प्रकाश ब्लैकहोल से बाहर नहीं आ पाता। लेकिन खगोलविदों ने ब्लैकहोल की अभिवृद्धि (Accretion) डिस्क, गैस और धूल के प्रभामंडल के स्पष्ट संकेत का पता लगाया है, जो ब्लैक होल के चारों ओर तेजी से घूमता है।
क्यों खास है यह खोज
खगोलविदों का मानना है कि शुरुआती ब्लैक होल की स्टडी से हमें यह समझने में मदद मिल सकती है कि आकाशगंगाओं के केंद्र में कैसे इन्होंने विशालकाय रूप लिया। जैसे हमारी आकाशगंगा के केंद्र के ब्लैकहोल का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से अरबों गुना ज्यादा है। अभी तक माना जा रहा था कि गैलेक्सी के केंद्र में ब्लैक होल अपने आसपास के सितारों और अन्य चीजों को निगलने के कारण लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इस ब्लैकहोल की खोज हमारी समझ को बदल रहा है।
ब्लैकहोल को लेकर रहस्य
GN-Z11 नामक आकाशगंगा के नवीनतम अवलोकन से इस रहस्य का खुलासा हुआ। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि या तो यह बड़े ही पैदा हुए थे, या फिर बहुत तेजी से फूल गए। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के ब्रह्मांडविज्ञानी प्रोफेसर एंड्रयू पोंटजेन ने कहा, 'यह समझना की ब्लैकहोल कहां से आए, हमेशा से एक पहेली रही है। लेकिन अब यह पहेली गहरी होती जा रही है। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने हमें समय में पीछे झांकने में मदद की है। इससे हमें पता चला कि कुछ ब्लैक होल शुरुआती ब्रह्मांड में तेजी से बढ़े।'
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…