लालू को सोने का मुकुट पहनाने वाला तो बीजेपी का 'रतन' निकला, जानिए कौन हैं
Updated on
30-10-2023 01:29 PM
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को बीजेपी नेता के ससुर ने गले लगाया और सोने का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। बिहार के पहले सीएम श्री कृष्ण सिन्हा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। जब लालू यादव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो बीजेपी के एमएलसी रहे रजनीश कुमार के ससुर रतन सिंह ने लालू को सोने का मुकुट पहनाकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
रतन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रजनीश कुमार सिंह के ससुर हैं, जिनका पार्टी में राज्य स्तर पर काफी प्रभाव है। रजनीश ने अपने दो कार्यकाल के लिए विधान परिषद की बेगुसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकरण सीट पर कब्जा किया था।
2001 से लालू यादव मुझे जानते हैं: रतन सिंह
लालू को सोने के मुकुट से सम्मानित करने के बारे में पूछे जाने पर रतन सिंह ने बताया कि राजद के साथ उनका जुड़ाव काफी पुराना है। उन्होंने कहा, 'लालूजी मुझे 2001 से जानते हैं। देश में पिछड़े, महादलित और वंचित लोगों को सशक्त बनाने और उनका स्तर उठाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनके साथ मेरा जुड़ाव पुराना है।'
कौन हैं रतन सिंह
रतन सिंह लगभग 20 साल पहले जिला परिषद चुनाव से राजनीति में आए थे। तब वो आरजेडी से ही जुड़े थे। जिला पार्षद का चुनाव जीतने के बाद रतन सिंह ने चेयरमैन का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में रतन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई कैंडिडेट के खिलाफ आरजेडी और बीजेपी से जुड़े जिला पार्षदों को अपने पक्ष में कर लिया। इसके चलते चैयरमैन बन गए। बाद में पत्नी भी डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चेयरमैन बनीं। राजनीति से पहले बाकी बाहुबली नेताओं की तरह उन पर भी कई तरह के केस-मुकदमे हुए और तमाम तरह के आरोप लगे जो कोर्ट में साबित नहीं हो सके।
रतन सिंह को बतौर जिला परिषद अध्यक्ष पूरे जिला में अपना प्रभाव फैलाने का मौका मिला। इसलिए उन्होंने पिछले दो दशक में जिला परिषद की राजनीति नहीं छोड़ी। जब रतन सिंह राजनीति में आए उस समय मंत्री श्रीनारायण यादव आरजेडी के जिला में गार्जियन कहे जाते थे। दूसरी तरफ भोला सिंह थे जो निर्दलीय से शुरू होकर सीपीआई, कांग्रेस, आरजेडी के रास्ते बीजेपी में पहुंच चुके थे। दोनों का समर्थन रतन सिंह को मिला। खिलाफ रह गई सीपीआई लेकिन उसके साथ भी आगे चलकर संबंध सुधर गए।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…