पटवारी के सस्पेंशन के बाद संगठन हुआ नाराज, कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated on
13-01-2024 01:12 PM
जबलपुरः शहर में धान उपार्जन को लेकर पिछले दिनों जिस प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया था। उसको लेकर जिला कलेक्टर ने मझौली तहसील के दो पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें अभिषेक विश्वकर्मा और राहुल पटेल को सस्पेंड किया था। इसके साथ ही एसडीएम को नोटिस दिए जाने का राजस्व अमले ने कड़ा विरोध किया है। इनके सस्पेंड करने के खिलाफ मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में पहुंचकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सोपा गया। वहीं, पटवारियों पर की गई कार्रवाई का विरोध किया।
दरअसल, कार्रवाई का विरोध करने कार्यालय पहुंच जिला कलेक्टर से मांग की गई कि पटवारी के निलंबन पर रोक लगाई जाए। एमपी पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर पिपरे ने बताया कि पटवारी पर जिस प्रकार की कार्रवाई की गई है वह गलत है। पटवारी का धान उपार्जन को लेकर गड़बड़ी में किसी भी प्रकार का दोष नहीं है। जो जानकारी उनसे मांगी गई थी वह जानकारी उनकी तरफ से दी गई है।
पूरे मामले में जिला कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने मध्य प्रदेश पटवारी संघ की पटवारी की बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों में उनका सहयोग किया जाएगा। जिस प्रकार की त्रुटि हुई है उस पर जांच की जाएगी। वहीं, निलंबन का विरोध करने वाले पटवारी संघ ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए प्रशासन हर बार लापरवाही का ठिकरा उन्हीं के सिर फोड़ दिया जाता है। यदि निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…