Select Date:

जिस शख्स के पीछे पड़ी है पूरी दुनिया, वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कर रहा है

Updated on 06-09-2023 03:11 PM
नई दिल्ली: एआई चिप (AI Chip) बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडियो कॉर्प (Nvidia Corp) पिछले कई महीनों से सुर्खियां बटोर रही है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में एनवीडिया से ज्यादा से ज्यादा चिप लेने की होड़ मची है। सऊदी अरब और यूएई भी कंपनी से हजारों चिप खरीद रहे हैं। चीन की कंपनियां टेंसेट और अलीबाबा भी एनवीडिया के दरवाजे पर खड़ी हैं। इससे पता चलता है कि एनवीडिया के चिप की दुनिया में कितनी डिमांड है। चैटबॉट और दूसरे टूल्स के बढ़ते चलन के कारण आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। इस सबके बीच कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की।

मोदी ने हुआंग के साथ मीटिंग के बाद ट्वीट किया, 'एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के साथ मीटिंग शानदार रही। हमने एआई की दुनिया में भारत की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की। भारत ने इस सेक्टर में जो कदम उठाए हैं, हुआंग ने उनकी तारीफ की और वह भारत के प्रतिभावान युवाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं।' कंपनी ने भी एक ट्वीट में भारत को ग्लोबर टेक्नोलॉजी सुपरपावर बताया। कंपनी ने कहा कि हुआंग की पीएम मोदी के साथ मीटिंग हमारे और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सुपरपावर के बीच बढ़ती पार्टनरशिप को दर्शाती है।

कौन हैं जेनसन हुआंग

एनवीडिया की स्थापना जेनसन हुआंग ने की थी। हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था। उनका बचपन ताइवान और थाईलैंड में गुजरा। साल 1973 में उनके माता-पिता ने उन्हें अमेरिका में अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया। कुछ दिन बाद वे भी अमेरिका चले गए। Nvidia की स्थापना अप्रैल 1993 में हुई थी। शुरू में यह कंपनी वीडियो-गेम ग्राफिक्स चिप्स बनाती थी। जब कंपनी का शेयर 100 डॉलर पर पहुंचा तो हुआंग ने अपने बाजू पर कंपनी के लोगो का टैटू बनवाया था। एनवीडिया फिलहाल 1.199 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की छठी और अमेरिका की पांचवीं वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे, मार्क जकरबर्ग की मेटा, एलन मस्क की टेस्ला से भी ज्यादा है।

हुआंग 43.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 27वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 29.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। एनवीडिया में उनकी 3.5 परसेंट हिस्सेदारी है। कोरोना काल में कंपनी के शेयरों में भारी तेजी आई। क्रिप्टो बूम के कारण इसके माइनिंग में चिप के इस्तेमाल में तेजी आई थी। लेकिन उसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमत दो-तिहाई गिर गई थी। अब एआई का चलन बढ़ने से फिर कंपनी के शेयरों में तेजी आ रही है। इस साल कंपनी के शेयरों में काफी तेजी आई है।


भारत में ऑपरेशन

हुआंग का कहना है कि एआई कंप्यूटर क्रांति की अगुवाई कर रहा है। इसे इस्तेमाल करना आसान है, इसलिए यह तेजी से बढ़ रही है। कोई भी इंडस्ट्री इससे अछूती नहीं रहेगी। दुनियाभर की कंपनियां ज्यादा पावरफुल कंप्यूटरों का रुख कर रहे हैं जो चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई को हैंडल कर सकें। यह Nvidia के चिप्स का ही कमाल था कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को बिंग जैसे फीचर डेवलप करने में मदद मिली।

एनवीडिया ने साल 2004 में भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किया था। कंपनी के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये सेंटर गुरुग्राम, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में हैं। देश में कंपनी के 3,800 से अधिक कर्मचारी हैं। इतना ही नहीं भारत में 320,000 से अधिक डेवलपर एनवीडिया के डेवलपर प्रोग्राम का हिस्सा हैं। कंपनी के CUDA पैरालल प्रोग्रामिंग प्लेटफॉर्म को हर महीने करीब 40,000 बार डाउनलोड किया जाता है। कंपनी के मुताबिक भारत में करीब 60,000 एक्सपीरियंस्ड CUDA डेवलपर्स हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.