प्रेमिका की गलियों में मार थप्पड़ के पुलिस ने सनकी आशिक की निकाली हीरोगिरी
Updated on
28-11-2023 02:18 PM
ग्वालियर: एक तरफा प्यार में खुद पर गोली चलवाने वाले सनकी आशिक की हीरोगिरी पुलिस ने उतार दी है। पुलिस ने आशिक की सनक उतारने के लिए जुलूस निकाला है। साथ ही सड़क पर पुलिस उसे थप्पड़ मारते हुए घुमाते रही है। इस दौरान आरोपी युवक गिड़गिड़ा रहा था। दरअसल, एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने प्रेमिका को पाने पहले उसे धमकाया। फिर दबाब बनाने खुद पर गोली चला ली थी। इसका इल्जाम महिला के पति पर लगाया था।
दरअसल, पूरा मामला 24 नवंबर का है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में नीरज परिहार नाम का युवक शादीशुदा प्रेमिका से जबरदस्ती मिलने उसके घर जा पहुंचा। उस पर पति को छोड़ने का दबाब बनाने लगा। इस दौरान जब प्रेमिका ने विरोध किया तो खुद पर गोली चला ली। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालात में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल नीरज ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था।
एक तरफा प्यार में उठाया कदम
जांच के दौरान शादीशुदा प्रेमिका से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि नीरज उसे लंबे समय से जानता है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी लेकिन वह लगातार शादी हो जाने के बाद पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार ब्लैकमेल करने की भी कोशिश नीरज ने की थी। अचानक नीरज उसके घर पहुंचा था और उसने दबाब बनाने के लिए खुद पर गोली चलाई।
पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
पुलिस जांच में जब सारी बातें सही पाई गई। पुलिस ने शादीशुदा महिला को परेशान करने वाले नीरज को सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस निकाला। हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि क्राइम सीन का रिक्रिएशन करने आरोपी को ले जाया गया था।
गौरतलब है कि नीरज परिहार से महिला की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद युवक महिला को तीन महीने तक परेशान करता रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने जनहित में यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से पहले सभी तरह की जांच पर जरूर करना चाहिए।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…