Select Date:

घट गई धनकुबेरों की आबादी, 2018 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, जानिए किस देश में सबसे ज्यादा अमीर

Updated on 13-09-2023 03:05 PM
नई दिल्ली: दुनिया में अल्ट्रा रिच यानी अति धनाढ्य लोगों (Ultra Rich Population) की संख्या में पिछले साल गिरावट आई है। साल 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी नेटवर्थ तीन करोड़ डॉलर (करीब 2,48,80,44,000 रुपये) है। पिछले साल यानी 2022 में ऐसे लोगों की संख्या घटकर 395,070 रह गई है। Altrata की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। साल 2021 की तुलना में ऐसे लोगों की संख्या में 2022 में 5.4 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान अल्ट्रा रिच लोगों की कंबाइंड नेटवर्थ भी 5.5 परसेंट घटकर 45.4 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। सबसे ज्यादा 11% एशिया के अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या में आई है।

एशिया में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या 10.9 परसेंट गिरकर 108,370 रह गई है। इसी तरह नॉर्थ अमेरिका में अति धनाढ्य लोगों की संख्या में 2021 की तुलना में चार परसेंट की गिरावट आई है। अब वहां ऐसे लोगों की आबादी 142,990 रह गई है। दुनिया में अल्ट्रा रिच लोगों के सबसे बड़ी आबादी नॉर्थ अमेरिका में ही है। इसमें अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको जैसे देश शामिल हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा अल्ट्रा रिच अमेरिका में ही हैं। दुनिया के टॉप 10 अमेरिका में नौ अमेरिका के ही हैं। साल 2022 में यूरोप में अल्ट्रा रिच लोगों की आबादी में 7.1 परसेंट की गिरावट आई है और अब यह 100,850 रह गई है।

इन देशों में बढ़ी आबादी

दूसरी ओर कई देशों में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या में पिछले साल तेजी आई है। सबसे ज्यादा तेजी लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में आई है। वहां ऐसे अमीरों की संख्या साल 2022 में 17.5 परसेंट बढ़कर 11,560 पहुंच गई है। इसी तरह मिडल ईस्ट के देशों में ऐसे अमीरों की आबादी में 15.7 परसेंट की उछाल आई है और यह 21,640 पहुंच गई है। पैसिफिक देशों में अल्ट्रा रिच लोगों की आबादी में 4.6 परसेंट की गिरावट आई है और वहां ऐसे अमीरों की आबादी 6,640 रह गई है। अफ्रीका में भी अल्ट्रा रिच की आबादी 4.4 परसेंट घटकर 3,020 रह गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.