Select Date:

महिलाओं का खतना करने की प्रथा आज भी जारी, इस त्रासदी को नहीं रोक पाना भयावह

Updated on 07-11-2022 05:25 PM
पोप फ्रांसिस ने महिलाओं का खतना किए जाने की प्रथा को अपराध करार दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए महिलाओं के अधिकारों, समानता और अवसर की लड़ाई जारी रहनी चाहिए। पोप ने इस प्रथा का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या आज हम दुनिया में युवतियों के अंतर्मन की त्रासदी को नहीं रोक सकते? यह भयावह है कि आज भी एक प्रथा है, जिसे मानवता रोक नहीं पा रही है। यह एक अपराध है। यह एक आपराधिक कृत्य है।'
     
फ्रांसिस बहरीन से वापस लौटते समय महिलाओं के अधिकार के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए महिलाओं के अधिकारों, समानता और अवसर की लड़ाई जारी रहनी चाहिए। पोप ने कहा, 'ईश्वर ने दो समान लोग बनाए... पुरुष और महिला। इसमें हमें किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए।'

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन पर क्या बोले?
पोप से यह भी पूछा गया कि क्या वह ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हैं? जबकि अमिनी को मॉरल पुलिस ने महिलाओं के लिए देश के सख्त ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के बाद हिरासत में लिया था। फ्रांसिस ने सीधे तौर पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने इस बात की निंदा की कि दुनिया भर की कई संस्कृतियों में महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक या इससे भी बदतर माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इससे लड़ना जारी रखना होगा क्योंकि महिलाएं एक उपहार हैं।

महिलाएं के अधिकार को लेकर फ्रांसिस ने उठाए कई कदम
गौरतलब है कि चर्च में महिलाओं को निर्णय लेने की अधिक भूमिकाएं देने को लेकर फ्रांसिस ने किसी भी पोप से अधिक काम किया है। उन्होंने कई महिलाओं को प्रमुख अहम पदों पर नियुक्त किया है, जिसमें वेटिकन सिटी राज्य प्रशासन में नंबर 2 के साथ-साथ कई अन्य हाई-रैंकिंग मैनेजमेंट भूमिकाएं शामिल हैं। उन्होंने आम महिलाओं और धार्मिक सिस्टर्स को भी वेटिकन ऑफिस में सलाहकार के तौर पर नामित किया है, जहां पुरुष पादरियों का वर्चस्व देखने को मिलता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.