'गद्दारी की कीमत जान से चुकाई जा सकती है', जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म का टीजर रिलीज
Updated on
17-04-2024 01:21 PM
जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी इंगेजिंग है। फिल्म में जान्हवी के युवा IFS अफसर सुहाना के रोल में हैं। फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं। जान्हवी एक ऐसी युवा अफसर बनी हैं, जो गद्दारी, धोखे और वफादारी के जाल के बीच अपने वतन के लिए देशभक्ति साबित करने में लगी हैं। लेकिन इस चक्कर में वह बुरी तरह फंस जाती हैं।
Ulajh के टीजर की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है। आवाज आती है- सुहाना, आपको क्या लगता है कि आपने जो भी किया अपने वतन के लिए किया? गद्दारी, वफादारी...ये सब अल्फाज हैं सुहाना, जिनमें सिर्फ हम जैसे लोग उलझते हैं। ये नेशंस, ऑर्डर...ये रेत में खींची गई लकीरें हैं। इनकी कोई कीमत नहीं है।'
जान्हवी बनीं IFS अफसर सुहाना, गद्दारी और धोखे की कहानी
इसके बाद फिर सुहाना बनी जान्हवी को कभी छुपकर मोबाइल फोन में कुछ रिकॉर्ड करते हुए तो कभी चोरी से डॉक्यूमेंट्स खंगालते हुए दिखाया जाता है। और तभी गोली की आवाज आती है। कुछ देर की चुप्पी और फिर सुहाना यानी जान्हवी की आवाज सुनाई पड़ती है- गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है।
जान्हवी ने भी शेयर किया टीजर
जान्हवी कपूर ने भी अपनी इस फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- झूठ, धोखे और विश्वासघात की दुनिया में एंट्री करें। 'उलझ' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में।'
'उलझ' की कहानी, कास्ट और रिलीज डेट
'उलझ' 5 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में आदिल हुसैन, मियांग चैंग, राजेश तैलंग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोड्यूसर विनीत जैन हैं। 'उलझ' एक युवा राजनयिक की कहानी दिखाएगी, जो देशभक्तों के एक परिवार से है। लेकिन घर से दूर वह अपने काम के दौरान खुद को एक खतरनाक साजिश में उलझा हुआ पाता है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…