Select Date:

पाकिस्तान में मार्शल लॉ का सवाल ही नहीं उठता... सेना ने किया इनकार, सरकार कर रही इमरजेंसी लगाने पर विचार

Updated on 13-05-2023 07:24 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के कारण चार दिनों तक चले राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पाक सेना ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि देश में मार्शल लॉ नहीं लगाया जाएगा। इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किए थे जिसमें सैन्य प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया था। उग्र इमरान समर्थकों ने रावलपिंडी स्थित सेना के मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर भी हमला कर दिया था। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इमरान खान को जमानत दे दी।


पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जनरल असीम मुनीर और सैन्य नेतृत्व पूरे दिल से लोकतंत्र का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा। मार्शल लॉ लगाने का सवाल ही नहीं उठता।' सेना के प्रवक्ता ने कहा कि आर्मी चीफ और नेतृत्व पूरी तरह से लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

'किसी ने नहीं दिया है इस्तीफा'

मेजर जनरल चौधरी ने कहा, 'आंतरिक शरारती तत्वों और बाहरी दुश्मनों के सभी प्रयासों के बावजूद सेना जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में एकजुट है। सेना के भीतर फूट डालने के सपने सपने ही रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'न ही किसी ने इस्तीफा दिया है और न ही किसी आदेश की अवहेलना की है।' इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हुई हिंसा को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही थीं कि देश में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है।

पाकिस्तान में लगेगा आपातकाल?

एक दूसरी खबर में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट देश में आपातकाल लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। मंत्रिमंडल के सदस्य इमरजेंसी लगाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) सत्र के दौरान गठबंधन दलों ने आपातकाल लगाने का सुझाव दिया था। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने कहा कि संघीय कैबिनेट ने फैसलों पर चर्चा की और साथ ही विधानसभाओं के कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिशों की समीक्षा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.