'मुन्ना भाई MBBS' में खुजली था 'सर्किट' का असली नाम, अरशद वारसी ने इस कारण तुरंत बदलवा दिया था
Updated on
19-04-2024 03:21 PM
एक्टर अरशद वारसी फिल्मी की नगरी में लीड हीरो बनने आए थे। उन्होंने शुरुआत में कुछेक फिल्मों में लीड रोल भी किया, पर सफलता सपोर्टिंग किरदारों से ही मिली। साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' ने तो अरशद वारसी को स्टार बना दिया था। इसमें निभाए सर्किट के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया और रियल लाइफ में भी फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी के किरदार का नाम सर्किट नहीं, खुजली था?
Arshad Warsi ने एक बार एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। साथ ही बताया था कि क्यों और किस तरह उन्होंने किरदार के नाम से लेकर कपड़े तक बदलवाए। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने सर्किट के रोल के लिए खुद से काफी इम्प्रोवाइज किया था। कई बदलाव किए थे।
खुजली था सर्किट का नाम, अरशद ने बताया था क्यों हुआ बदलाव
प्रभु चावला को दिए पुराने इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा था, 'सर्किट का असली नाम खुजली था। उसके कपड़े और उसकी हरकतें बहुत अलग थीं। नाम सुनते ही आपको लगता है ये सिर्फ खुजाता रहेगा। उससे ज्यादा क्या ही करेगा। तो वो पूरा पैकेज खराब हो जाता है।'
अरशद वारसी ने कपड़े भी बदलवाए, कई सीन्स खुद किए
तब अरशद वारसी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी से गुजारिश की कि वह किरदार का नाम बदल दें। साथ ही उसके कपड़े भी बदलें। उन्होंने बताया, 'मैंने जो यह पहली फिल्म (मुन्ना भाई एमबीबीएस) की, उसमें मुझे काफी कुछ इम्प्रोवाइज करना पड़ा, क्योंकि उस समय राजू को मेरे सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में पता नहीं था। इसलिए मुझे बहुत कुछ सुधारना पड़ा। लगभग हर सीन...और कुछ सीन ऐसे हैं जहां सब कुछ मैंने ही किया था।'
2003 में रिलीज हुई थी 'मुन्ना भाई MBBS', रही सुपरहिट
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त ने मुन्ना का लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और अरशद वारसी ने खूब इंजॉय किया था और एक-दूसरे को सपोर्ट किया। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी, और सुपरहिट रही थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…