Select Date:

पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग का खतरा सबसे ज्यादा:आतंकी संगठन TTP बढ़ा रहा पाक की परेशानी

Updated on 02-12-2022 05:30 PM

पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक बदहाली और चरमपंथ तो चरम पर है ही। वह दुनिया का ऐसा सबसे बदतर देश भी है, जहां सामूहिक हत्या (लिंचिंग) किए जाने का जोखिम सबसे ज्यादा है। ऐसी वारदातें ईश निंदा के नाम पर आतंकी संगठनों द्वारा अंजाम दी जा रही हैं।

अर्ली वार्निंग प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह जोखिम आतंकी संगठन तालिबान से जुड़े संगठनों की मौजूदगी के कारण भी है। पाकिस्तान का पड़ोसी और तालिबान शासन वाला अफगानिस्तान इस सूची में सातवें नंबर पर है। वहां भी तालिबान के कब्जा करने के बाद मस्जिदों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हत्याएं हो रही हैं। टारगेटेड किलिंग बढ़ी हैं, लेकिन पाकिस्तान की तुलना में लिंचिंग की घटनाएं हैं।

शोध संगठन अर्ली वार्निंग प्रोजेक्ट ने रिपोर्ट में कहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), इस्लामिक स्टेट और स्थानीय गुटों के चलते पाकिस्तान में भीड़ के रूप में हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई स्तरों पर सुरक्षा की चुनौतियां चरम पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून की आड़ में आतंकी संगठन IS लगातार हमलों की धमकी देता आया है।

इस कारण धार्मिक अल्पसंख्यकों को बड़े पैमाने पर भीड़ के रूप में अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटनाएं पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हुई हैं। ये अध्ययन TTP द्वारा पाक सरकार के साथ जून से से चल रहे संघर्षविराम समझौता खत्म करने, हमले करने घोषणा के बाद हुआ है।

बाइडेन पाक को बता चुके खतरनाक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैं। मौजूदा वक्त में चीन के पास 320 और पाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार हैं।

75 लोगों को केस के दौरान भीड़ ने मारा

  • 1980 से अब तक ईशनिंदा के करीब 75 आरोपियों की कोर्ट में सुनवाई खत्म होने से पहले ही भीड़ द्वारा हत्या की जा चुकी है।
  • UNICEF के मुताबिक, पाक में 1.9 करोड़ बालिका वधु हैं। 46 लाख लड़कियों की शादी 15 वर्ष की उम्र से पहले कर दी गई।
  • श्रीलंकाई मैनेजर की दिसंबर 2021 में भीड़ ने पीटकर हत्या की थी।
  • अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.