Select Date:

अगले साल 15 जनवरी से बदल जाएगा इस राजधानी एक्सप्रेस का रूट

Updated on 16-09-2023 04:42 PM
रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदलने (Agartala Rajdhani Express Route Change) का निर्णय लिया है। यह निर्णय अगले साल 15 जनवरी से प्रभावी होगा। इस ट्रेन के नए रूट के बारे में रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से नोटिफिकेशन आ चुका है।

कब से चली है अगरतला राजधानी

अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस का नंबर 20501 है। इस ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2021 को हुई थी। जब इसे चलाया गया था, तब इसकी एवरेज स्पीड 61 km/h थी। यह 2427 km की दूरी 40 hrs 5 mins में पूरी करती है। आनंद विहार से अगरतला जाने वाली 20502 तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एवरेज स्पीड 58 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह 2427 किलोमीटर की दूरी 41 घंटे 30 मिनट में तय करती है।

पहले क्या था रूट

पहले यह ट्रेन दिल्ली से निकलने के बाद कानपुर, मुगलसराय या पंडित दीनदयाल उपाध्याय टर्मिनल, पटना के पास पाटलीपुत्र जंक्शन, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, बारपेटा रोड रंगिया जंक्शन, गुवाहाटी, होजई बदरपुर जंक्शन, न्यू करीमगंज, धरमनगर और अंबासा होते हुए अगरतला तक जाती थी।

अब क्या हो गया रूट

रेलवे बोर्ड से जो नोटिफिकेशन आया है, उसके मुताबिक आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। यट ट्रेन आनंद विहार से पटना तक तो पुराने रूट पर ही जाएगी। वहां से यह गंगा नदी क्रॉस करने के बजाय सीधे जमालपुर और भागलपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन चली जाएगी। वहां से न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए पुराने रास्ते पर चली जाएगी।

कब से लागू होगा यह फैसला

आनंद विहार से अगरतला जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदलने का मामला काफी पुराना है। इस बारे में साल 2021 से ही चिट्ठी पत्री चल रही है। अब जा कर रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिली है। इसके बाद उत्तर रेलवे ने फाइनल डेट घोषित कर दिया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक यह अगतला से आने में यह ट्रेन 15 जनवरी 2024 जबकि आनंद विहार से जाने में 17 जनवरी 2024 से यह ट्रेन बदले हुए रूट से जाएगी।

क्यों कहते हैं इसे तेजस राजधानी

तेजस एक्सप्रेस (Tejas Rack) के नाम से देश में अलग ट्रेन भी चलती है। यह प्राइवेट ट्रेन है जिसे आईआरसीटीसी (IRCTC) चलाती है। यह शताब्दी एक्सप्रेस टाइप की ट्रेन है। दरअसल, रेलवे ने एक तेजस रैक बनाया है। इसमें हर डिब्बे का दरवाजा ड्राइवर ही खोलता और बंद करता है। ट्रेन एक बार चल पड़ी तो रास्ते में कहीं रूक भी जाए तो आप दरवाजा नहीं खोल सकते। जब तक ड्राइवर दरवाजा नहीं खोलेगा, इसका दरवाजा नहीं खुलेगा। इस ट्रेन में यही रैक लगा है। इसलिए इसे तेजस राजधानी कहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.