Select Date:

जिस स्कूल में पढ़ती है ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी, जानिए कितनी है उसकी फीस

Updated on 02-11-2023 03:32 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का बुधवार यानी एक नवंबर को जन्मदिन था। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन भी हैं। इस मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के नाम पर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल (NMAJS) की विधिवत शुरूआत हुई। यह जूनियर स्कूल, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) परिसर के पास स्थित है। नीता अंबानी के नेतृत्व में ही साल 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) की स्थापना की गई थी। इस स्कूल में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन समेत कई जानी मानी हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं।

मुकेश अंबानी के पुत्र और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी साल 2009 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से आईबी डिप्लोमा प्रोग्राम पूरा किया था। यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और केवल 20 वर्षों में दुनिया के बेस्ट स्कूलों की लीग में पहुंच गया है। ईशा अंबानी का कहना है कि उनकी मां ने DAIS की कल्पना एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्कूल के रूप में की थी, जिसका दिल, दिमाग और आत्मा भारतीय हो। इस स्कूल ने भारत में शिक्षा का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है।

कितनी है फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में LKG से लेकर 7वीं क्लास तक की सालाना फीस एक लाख 70 हजार रुपये है। महीने के हिसाब से देखा जाए तो यह 14,000 रुपये बैठती है। आठवीं से 10वीं क्लास की आईसीएसई की एनुअल फीस 1,85,000 रुपये है। इसी तरह क्लास 8 से 10 की आईजीसीएसई की एनुअल फीस 5.9 लाख रुपये है। क्लास 11 और 12 की आईबीडीपी बोर्ड की एनुअल फीस 9.65 लाख रुपये है।

इस स्कूल में 60 क्लासरूम हैं। हर क्लास रूम में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल क्लॉक्स, डिस्प्ले एंड राइटिंग बोर्ड्स, लॉकर्स, कस्टम मेड फर्निचर के साथ ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन, मल्टीमीडिया सपोर्ट और एसी है। यहां स्पोर्ट्स पर भी खास ध्यान दिया जाता है। स्कूल में टेनिस, बास्केबॉल कोर्ट के साथ ही आउटडोर स्पोर्टस के लिए भी अनेकों विकल्प हैं। इसका प्ले ग्राउंड 2.3 एकड़ में फैला है। इसके अलावा स्कूल में आर्ट रूम, लर्निंग सेंटर, योगा रूम, सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, मल्टीमीडिया ऑडिटोरियम भी है। स्कूल का मेडिकल सेंटर ऑल टाइम सर्विस देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.