'शैतान' के साए का Article 370 और Laapataa Ladies पर नहीं पड़ा कोई असर
Updated on
09-03-2024 01:41 PM
बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई 'शैतान' ने 14.20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली है। अजय देवगन और आर. माधवन की इस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर को लेकर उम्मीदों का बाजार सजा हुआ है, वहीं सिनेमाघरों में पहले से मौजूद 'आर्टिकल 370' और 'लापता लेडीज' पर इस नई रिलीज का बहुत असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में महाशिवरात्रि की छुट्टी का कोई फायदा नहीं उठा पाई हैं, लेकिन इनकी कमाई में कोई गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि 'शैतान' का जॉनर अलग है। इसके साथ ही 'आर्टिकल 370' या 'लापता लेडीज' टिकट खिड़की पर इतनी अधिक कमाई भी नहीं कर पा रही हैं कि उन पर इनका बड़ा असर हो।
किरण राव के डायरेक्शन में बनी 'लापता लेडीज' को रिलीज हुए एक हफ्ते बीत चुके हैं। स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल स्टारर इस फिल्म को तारीफ तो बहुत मिली है, लेकिन कमाई के मामले में इसकी हालत बहुत बुरी है। फिल्म ने आठ दिनों में देश में जहां महज 6.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'लापता लेडीज' ने 8 दिनों में कमाए 6.05 करोड़ रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लापता लेडीज' ने गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी देश में महज 60 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 4-5 करोड़ रुपये है। इस तरह यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। एक दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को भी फिल्म की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 38% रही है। यानी कि फिल्म भले ही कम स्क्रीन्स पर चल रही हो, कम कमाई कर रही हो, लेकिन दर्शकों का एक खास वर्ग इसे देखने के लिए पहुंच रहा है।
'आर्टिकल 370' ने 15 दिनों में कमाए 59.55 करोड़ रुपये
दूसरी ओर, यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल 370' ने 15 दिनों में देश में 59.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 20-25 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस तरह यह फिल्म बजट से लगभग तीन गुना अधिक की कमाई कर चुकी है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 15वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जबकि एक दिन पहले इसने 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…