तूफानी तेजी से भाग रहे इस कंपनी के शेयर, निवेश करने वाले हो गए मालामाल, आगे भी तेजी के संकेत
Updated on
28-08-2023 02:09 PM
मुंबई: शेयर बाजार में बहुत से ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने काफी कम समय में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड का है। इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी सुबह से शेयरों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर आज 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज सुबह से शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 0.22 फीसदी और निफ्टी में 0.26 फीसदी का उछाल आया है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड के शेयर 6.93% बढ़ गए हैं। यह स्टॉक बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1879.85 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, शेयर की मात्रा में 7.12 गुना से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है।
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड पीजी समूह की प्रमुख इकाई है। यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान रखती है। 04 अगस्त, 2023 को कंपनी ने अपने Q1FY24 प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसमें तिमाही के लिए शुद्ध बिक्री 676 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल 26.3% का इजाफा दिखाती है। तिमाही के लिए कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 64.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 84.3% की वृद्धि को दिखाता है। कंपनी का तिमाही EBITDA 67.10 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी में जून 2023 को समाप्त तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 1.97% से बढ़ाकर 3.13% कर दी है।
कंपनी ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 104% से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में स्टॉक 3504% से ज्यादा बढ़ गया है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…