भारत आ रहा जहाज बस शुरुआत है... हूतियो ने इजरायल के जहाजों को लेकर किया खौफनाक ऐलान, लाल सागर में बढ़ा खतरा
Updated on
21-11-2023 12:58 PM
तेल अवीव: यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज तुर्की से भारत आ रहा था। हूतियों का कहना है कि यह जहाज इजरायल का था। जहाज के हाईजैक के बाद हूतियों ने कहा है कि इजरायली जहाज उनके वैध लक्ष्य हैं। इस धमकी से इजरायल-हमास युद्ध का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। इसके अलावा लाल सागर के दूसरे जहाजों पर भी खतरा बना हुआ है। रविवार को जिस जहाज का अपहरण किया गया उसका नाम गैलेक्सी लीडर है। इस पर मौजूद अलग-अलग देशों के 25 क्रू मेंबर को बंधक बना लिया गया।
युद्ध की शुरुआत के बाद से ही यमन के हूती विद्रोही इजरायल के विरोध में हैं। हूतियों ने कई बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट पर दागे। हालांकि इजरायली एयर डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। हूती हमलों के कारण इजरायल का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम एरो-3 भी इस युद्ध में पहली बार एक्टिव हो गया। हूतियों ने कहा है कि वह हमास के साथ हैं। इसी तरह लेबनान, सीरिया और इराक में ईरान समर्थित आतंकी संगठन भी इजरायल पर हमला कर रहे हैं।
इजरायली जहाज हमारे टार्गेट
हूती सेना के अधिकारी मेजर जनरल अली अल-मोशकी ने संगठन के अल मसीरा टीवी स्टेशन को बताया, 'इजरायली जहाज कही भी हमारे वैध लक्ष्य हैं। हम कार्रवाई से संकोच नहीं करेंगे।' लाल सागर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक मार्गों में से एक है। लाल सागर की शुरुआत में ही बाब अल-मंडब जलडमरूमध्य है जो एक चोकपॉइंट है। इस क्षेत्र में जहाजों के लिए हूती विद्रोहियों की ओर से खतरा बढ़ गया है। गैलेक्सी लीडर जहाज पर बहामा का झंडा लगा था, जिसे एक जापानी कंपनी ने लीज पर ले रखा है। ब्रिटेन की कंपनी के पास इसका मालिकाना हक है, जिसमें इजरायली बिजनेसमैन की हिस्सेदारी है।
अभी तो बस शुरुआत है...
हूतियों का कहना है कि इजरायल के गाजा पर हमले के प्रतिशोध के रूप में उन्होंने इस जहाज को हाईजै किया था। रविवार को हूती प्रवक्ता ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने कहा कि उसे पता चला है कि विद्रोही हेलीकॉप्टर से जहाज पर चढ़े थे। ईरान ने भी एक जहाज पर कब्जे के लिए कुछ इसी तरह मिशन का इस्तेमाल किया था। बाद में हूती विद्रोहियों की ओर से वीडियो जारी किया गया, जिसमें दिख रहा था कि आखिर जहाज को कैसे हाईजैक किया गया।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…