बेटे ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचा ली, पड़ोसियों ने मां-बाप को लाठियों से पीट मार डाला
Updated on
21-08-2023 12:25 PM
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो अभी भी फरार चल रहे हैं। गत शुक्रवार को एक मुस्लिम दंपती को उनके पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि दंपती का बेटा गैर समुदाय लड़की के साथ घर से भाग गया था। पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी। हमले में दंपती अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दोनों की लाठी और सरिया से पीटकर हत्या की है। यह घटना हरगांव थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर की है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा शौकत पड़ोसी की लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया। कुछ दिन पहले शौकत जेल से रिहा हुआ, तो परिवार के कुछ सदस्यों ने दंपति पर हमले की योजना बनाई। ग्रामीणों के अनुसार, शौकत का पड़ोसी रामपाल की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था। शौकत साल 2020 में लड़की को भगा ले गया था तब वह नाबालिग थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया था। इस साल जून में शौकत दोबारा रूबी को भगा ले गया और शादी रचा ली।
लड़की ने शौकत के पक्ष में दिया था बयान
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को शैलेन्द्र जायसवाल, पल्लू और अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पहली बार जब शौकत ने लड़की को भगाया था तब लड़की के घरवालों ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। बाद में बालिग होने के बाद लड़की ने शौकत के पक्ष में अपना बयान दिया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…