Select Date:

'पाकिस्तानी गानों की कॉपी है फिल्म आशिकी का गाना'

Updated on 14-06-2024 01:58 PM

जतिन-ललित की जोड़ी को बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर में गिना जाता है। ललित पंडित ने कंपोजर नदीम-श्रवण पर एक कथित आरोप लगाया है। ललित पंडित ने दावा किया है कि राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म आशिकी का साउंडट्रैक एक पाकिस्तानी गाने से चुराया गया था।

ललित का कहना है कि नदीम-श्रवण का म्यूजिक हमारे स्टाइल का नहीं होता था। वो दुबई जाकर बहुत सारी पाकिस्तान की कैसेट्स ले आते थे। कैसेट्स यहां लाकर वो उनको री-प्रोड्यूस करवाते थे। ये बात पूरी इंडस्ट्री को पता है। आशिकी के जो भी गाने हैं, वो पाकिस्तानी गाने हैं। कुछ गानों के तो शब्द भी हूबहू हैं।

ललित पंडित ने आगे कहा- म्यूजिक में कंपोजर का विजन दिखना चाहिए। जब आप हमारा गाना सुनेंगे तो आपके गाने में एक स्टाइल से पता चल जाएगा कि, ये हमारा म्यूजिक है। क्योंकि उसमें सब कुछ हमारे द्वारा किया हुआ होता है। बेशक हमारे पास कई सारे अस्टिटेंट भी होते थे, लेकिन गाने के पीछे हम दोनों भाईयों का दिमाग होता था कि इसे कैसा बनना चाहिए ।

जतिन-ललित की जोड़ी बेहद पॉपुलर है
जतिन-ललित की पॉपुलर जोड़ी ने कई फेमस बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिया है। उन्हें 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'यस बॉस', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कुछ कुछ होता है', 'सरफरोश', 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम', 'चलते चलते', 'हम तुम' और 'फना' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए क्रेडिट दिया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.