Select Date:

खाकी पर हैवानियत का दाग, तीन पुलिसवालों ने युवक को जीप से कुचला, शव झाड़ियों में फेंका

Updated on 17-10-2023 09:49 AM
जैसलमेर: राजस्थान पुलिस के तीन पुलिसकर्मी शराब के नशे में रक्षक की जगह जैसलमेर में भक्षक बन बैठे। खुहड़ी थाना क्षेत्र के रातडिया की ढाणी के पास उन्होंने एक बाइक सवार युवक को जीप से कुचल डाला। सोमवार रात की इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को झाड़ियों में फेंक दिया और भाग छूटे। हालांकि उसी वक्त वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को वारदात का अंदेशा हुआ और उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों को दबोच लिया। जीप में तीन पुलिसकर्मी और एक अन्य शख्स सवार था। ग्रामीणों ने पीछा किया तो एक पुलिसकर्मी फरार होने में कामयाब रहा।

शराब पार्टी के बाद नशे में धुत थे पुलिसकर्मी

ग्रामीणों के अनुसार पुलिस थाना खुहड़ी के पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी के बाद नशे में धुत होकर जीप से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक पृथ्वीसिंह (30) की मौत हो गई। वहीं उसी समय कुछ ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोका। इस दौरान जीप में सवार इन 4 लोगो में से 1 भाग गया। वहीं बाकी तीन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जैसलमेर पुलिस को सूचना दी।

वारदात के बाद आरोपियों ने झाड़ियों में फेंका


ग्रामीणों के अनुसार तीन पुलिसकर्मियों के साथ एक जलदाय विभाग का जीप चालक भी था। वारदात के बाद आरोपियों ने बाइक सवार को झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पृथ्वीसिंह को निजी वाहन से शहर स्थित जवाहर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं अब परिजनों की मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों को संस्पेंड किया जाए और धारा 302 का उन पर मुकद्दमा दर्ज हो।

वारदात के बाद आरोपियों ने झाड़ियों में फेंका


ग्रामीणों के अनुसार तीन पुलिसकर्मियों के साथ एक जलदाय विभाग का जीप चालक भी था। वारदात के बाद आरोपियों ने बाइक सवार को झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पृथ्वीसिंह को निजी वाहन से शहर स्थित जवाहर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं अब परिजनों की मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों को संस्पेंड किया जाए और धारा 302 का उन पर मुकद्दमा दर्ज हो।

दो महीने पहले ही हुई थी पृथ्वी सिंह की शादी

खुहड़ी थाना क्षेत्र के रातडिया की ढाणी निवासी पृथ्वीसिंह (30) पुत्र राणसिंह की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पृथ्वी जैसलमेर में ई-मित्र दुकान चलाता था। उसी से अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाता था। शादी के बाद कई शगुन और रस्मों रिवाज अभी बाकी थे। दुल्हन की मेहंदी भी अभी पूरी नहीं उतरी थी कि ऐसी दुर्घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.