अखिलेश के लिए स्थिति मुश्किल
मुलायम जमाने की करवाहट की फसल अब अखिलेश यादव काटते दिख रहे हैं। कांग्रेस भले ही यूपी में पिछले डेढ़ दशक से कोई वैसी राजनीतिक ताकत दिखाने में कामयाब नहीं रही हो, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सीधे अखिलेश यादव को आंख दिखा रहे हैं। वे बयानों में लगातार सपा अध्यक्ष को निशाने पर रखे हैं। कांग्रेस कथित तौर पर सपा से नाराज मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटी है। पश्चिमी यूपी में इमरान मसूद जैसे नेताओं की वापसी और आजम खान के प्रति प्रेम का इजहार कर कांग्रेस ने अलग संकेत दिए हैं। इस प्रकार की स्थिति में समाजवादी पार्टी को भाजपा की चुनौती के साथ-साथ अपने पीडीए यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समीकरण को सही मायने में चुनावी मैदान में उतारने की चुनौती हो गई है।
