सात बार जेल जा चुका था चोर, आठवीं चोरी बन गई दर्दनाक मौत की वजह, जानिए पूरा मामला
Updated on
12-09-2023 06:18 PM
बांदा: यूपी के बांदा में एक चोर को उसके कुकर्मों की सजा भुगतनी पड़ी। गत 10 सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी के इरादे से घुसे युवक की लाश छत में मिली। लाश देखकर मकान मालिक घबरा गया। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब शिनाख्त कराई तो वह शातिर चोर निकाला। इसके खिलाफ पहले से कोतवाली में सात चोरी के मामले दर्ज हैं।
तिंदवारी रोड पर जॉनसन टाइल्स की दुकान है। इसी दुकान के बगल में एक मकान निर्माणाधीन है। रविवार को सवेरे किसी काम से मकान मालिक जब अपनी छत पर पहुंचा तो वहां एक लाश पड़ी देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के मोहल्ले के लोगों को बुलाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को बरामद करने के बाद उसकी शिनाख्त कराई। मृतक काशीराम कॉलोनी हरदौली घाट का रहने वाला रईस उर्फ राजा निकाला। इसके खिलाफ कोतवाली में चोरी के सात मामले दर्ज है। जो चोरी के इन मामलों में जेल जा चुका है।
जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि रईस ने छत पर चढ़ने से पहले एसी का वायर काटा। वह इस मकान पर चोरी की नीयत से घुसना चाहता था। रात में अंधेरे के कारण उसे समझ में नहीं आया कि छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। छत पर जाते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बुरी तरह से झुलस कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सवेरे जब मकान मालिक छत पर गए तब घटना की जानकारी हुई।
सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मौके पर देखने से पता चला कि वहां एसी वायर और एक पाइप काटा गया है। इससे समझ में आया कि युवक वहां चोरी के इरादे से पहुंचा था। बाद में शिनाख्त होने पर युवक पर चोरी के साथ मामले दर्ज मिले। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…