Select Date:

कोल्ड वॉर के बाद पहली बार मंडरा रहा परमाणु हमले का खतरा

Updated on 07-10-2022 06:02 PM

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कोल्ड वॉर के बाद यह पहला मौका है जब न्यूक्लियर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। बाइडेन ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के फंड रेजिंग इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, '1962 में कैनेडी और क्यूबा मिसाइल संकट के बाद हम पहली बार इस डर का सामना कर रहे हैं।'

बाइडेन ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को यूक्रेन संघर्ष में इस कदम से हटाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पुतिन जब यूक्रेन में परमाणु हमले की धमकी दे रहे होते हैं तो यह उनका मजाक नहीं होता है। आप देख रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध में पुतिन की सेना अंडरपरर्फार्मिंग है। ऐसे में उन्होंने बायोलॉजिकल या केमिकल हथियारों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई है।'

परमाणु हमले की आशंका के बीच बचाव की तैयारी
वहीं, यूक्रेन में कीव की नगर परिषद का कहना है कि वह राजधानी पर परमाणु हमले की आशंका के मद्देनजर बचाव केंद्र तैयार कर रही है जहां पोटेशियम आयोडीन की गोलियां उपलब्ध होंगी। परमाणु विकिरण के संपर्क में आने से पहले या फौरन बाद पोटेशियम आयोडीन की गोली का सेवन किया जाए तो यह थायराइड ग्रंथि की ओर से हानिकारक विकिरण के अवशोषण को रोकने में मदद कर सकती है।

क्या सोच रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन?
व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय) ने चेतावनी दी है कि पुतिन परमाणु हमले का रुख करते हैं तो इसके रूस के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। सवाल यह है कि क्या इससे पुतिन के हाथ रुकेंगे? इसका अंदाजा किसी को नहीं है। क्रेमलिन पर नजर रखने वाले बेचैनी के साथ स्वीकार करते हैं कि वे पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते कि वह क्या सोच रहे हैं या फिर उन्हें इसके नतीजे मालूम हैं?

 'हमें आज अमेरिकी खुफिया समुदाय में कोई व्यावहारिक सबूत नहीं दिख रहा है कि वह वास्तविक उपयोग के करीब जा रहा है, या फिर सामरिक परमाणु हथियारों के उपयोग करने का एक आसन्न खतरा है। हमें इसे गंभीरता से लेने और वास्तविक तैयारियों के संकेत को देखने की जरूरत है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.