Select Date:

चंद्रयान-3 के इम्तिहान की घड़ी आ गई! अगर इस स्टेज पर हो गई जरा सी चूक, फेल हो जाएगा पूरा मिशन

Updated on 05-08-2023 02:14 PM

नई दिल्ली : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन इस हफ्ते की शुरुआत में पृथ्वी से निकलने के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इस मिशन की सफलता एक अहम चरण पर निर्भर करती है- अंतरिक्ष यान का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करना। इस बेहद सावधानीपूर्वक और पूरी तरह प्लैन्ड स्टेप में स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को कम किया जाता है ताकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इसे स्थिर चंद्र कक्षा या लूनर ऑर्बिट में खींच सके।


अगर चंद्रयान-3 चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण की पकड़ में आने में विफल रहता है तो इसके परिणाम 'निराश करने वाले' हो सकते हैं। स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण चंद्रमा से दूर जा सकता है या उसकी सतह से टकरा सकता है। अगर अंतरिक्ष यान दूर गया तो यह पृथ्वी के चारों ओर एक अंडाकार कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इस अंडाकार पथ पर स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के निकटतम बिंदु (perigee) और दूरस्थ बिंदु (apogee) के बीच दोलन करता हुआ दिखाई देगा।


कैसे करेगा पृथ्वी की ओर वापसी?

पृथ्वी की ओर चंद्रयान-3 की वापसी यात्रा दोनों खगोलीय पिंडों के गुरुत्वाकर्षण बलों से प्रभावित होगी। अगर अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह के बहुत करीब परिक्रमा करता है, तो चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल इसके दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकता है। अगर यह सैटेलाइट चंद्रमा से बहुत दूर हुई तो पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल इसको खींच लेगा और इसे चंद्रमा से बेहद दूर फेंक देगा। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के बिना, सैटेलाइट अंतरिक्ष में तैरती रहेगी।


चंद्रयान-3 के लिए सबसे मुश्किल घड़ी

ऐसी स्थिति में ISRO अंतरिक्ष यान पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने और इसे पृथ्वी पर वापस लाने का प्रयास करेगी। पृथ्वी से चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश का चरण बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें सटीक गणना और सही समय का सबसे बड़ा योगदान है। कोई भी गलत अनुमान चंद्रयान-3 के अंतरिक्ष में गुम होने या चंद्रमा या पृथ्वी से टकराने का कारण बन सकता है। अगर यह अंतरिक्ष में गुम हुआ तो मिशन को 'फेल' घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि इसे दोबारा चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.