Select Date:

चीन के सीपीईसी का काल है बलूचों की माजिद ब्रिगेड, पाकिस्तानी सेना भी है घबराती, जानें कितनी खूंखार

Updated on 22-03-2024 12:50 PM
इस्लामाबाद: बुधवार (20 मार्च) को बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद दो घंटे तक परिसर गोलीबारी और धमाकों से गूंजता रहा था। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था उसने सभी 8 आतंकियों को मारकर हमले को विफल कर दिया था। इस कार्रवाई में दो सैनिक मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की माजिद ब्रिगेड ने ली थी। ब्रिगेड ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान की आईएसआई और सैन्य खुफिया सेवाओं को निशाना बनाया था। दो सप्ताह से भी कम समय में बलूच विद्रोहियों का ये दूसरा बड़ा हमला था। आइए जानते हैं कि ये माजिद ब्रिगेड क्या है और कितनी ताकतवर है, जिससे पाकिस्तान की सेना भी घबराती है।

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों के हमलों ने पिछले दो सालों में तेजी पकड़ी है। बलूच विद्रोही नियमित रूप से पाकिस्तानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों को निशाना बनाते रहे हैं। ग्वादर की घटना एक और बड़ा हमला है, जो माजिद ब्रिगेड की बढ़ती ताकत की ओर इशारा करता है। माजिद ब्रिगेड ने सबसे ज्यादा हमले ग्वादर पोर्ट को निशाना बनाते हुए किए हैं, जो पाकिस्तान के लिए आर्थिक महत्व का है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजूद ग्वादर बंदरगाह अरब सागर को चीन से जोड़ता है, जो चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का हिस्सा है। इस परियोजना ने चीन ने 62 अरब डॉलर का निवेश कर रखा है। लेकिन बलूच विद्रोहियों के हमले के बाद इस प्रोजेक्ट को काफी नुकसान पहुंचा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.