सामने आया रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना का सच! दर्शक ने बताया उस दिन 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सेट पर क्या हुआ
Updated on
18-02-2025 02:28 PM
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंटे' को लेकर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। समय रैना के शो में उन्होंने एक अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ केस कई केस दर्ज हुए हैं। महिला आयोग ने भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। महाराष्ट्र संस्कृति विभाग भी मामले की जांच कर रही है और संसदीय समिति भी समन भेजने की तैयारी में है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें हो रही हैं। एक तरह जहां रणवीर और समय को खूब कोसा जा रहा है, वहीं बहुत से यूजर्स का कहना है कि इस मामले को रबड़ की तरह खींचा जा रहा है। इस बीच 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के विवादित एपिसोड में मौजूद एक दर्शक ने भी आपबीती सुनाई है। उसने बताया है कि आखिर वहां क्या हुआ था।
इस दर्शक का नाम मोहित खुबानी है। उसने अपने खुद के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मोहित ने खुलासा किया, 'मैं उस एपिसोड में मौजूद था और मुझे पता है कि वहां क्या हुआ। मैं दर्शकों में था। वह बच्चा आया, बकवास बातें हुई, रणवीर ने वह जोक कहा। उस चुटकुले को कहने के बाद, रणवीर ने 3-4 बार बोला रहेगा 'सॉरी आपको बुरा तो नहीं लगेगा'।'
मोहित ने कहा- सॉरी से सब ठीक नहीं हो जाता, पर...
मोहित वीडियो में आगे कहते हैं, 'मैं जानता हूं कि 'सॉरी' से सब कुछ ठीक नहीं हो जाता। लेकिन फिर भी कम से कम वह यह जरूर ध्यान रख रहे थे कि वह बच्चा (कंटेस्टेंट) सहज है। उसके बाद भी थोड़ी देर उस बच्चे ने और बातें की। समय ने भी उसको बोला कि 'क्या आप ठीक हैं...'। उसके बाद, जब ये सब हुआ, तो उस बच्चे ने शो भी जीता।'
'उस बच्चे ने शो जीता, उसके बाद समय-रणवीर ने उसे गले लगाया'
इस दर्शक ने आगे बताया, 'उसको तब भी यही बोला, जब वह जीता तो सब जश्न मनाने गए और रणवीर उसके पास गया और उसको गले लगाकर बोला कि ‘भाई तुम ठीक हो? आप अच्छे लग रहे हो। सॉरी, अगर आपको वो मजाक के लिए बुरा लगा हो। समय ने भी बोला ‘तुमने किल कर दिया भाई, क्रेजी।’
मोहित ने कहा- यार, बिना बात के नफरत नहीं फैलाओ
मोहित अपने वीडियो के आखिर में कहते हैं, 'तो मैं बस यही बोल रहा हूं कि यार, बिना बात के नफरत नहीं फैलाओ यार।' इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के शेयर होने के तुरंत बाद, कई यूजर्स रणवीर अल्लाहबादिया को सपोर्ट करते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'नफरत फैलाने वाले लोगों को यह बात जानने की बहुत जरूरत है।' एक अन्य लिखा, 'इस वीडियो के लिए शुक्रिया। यह नफरत बहुत ही गैरजरूरी है।'
रणवीर ने कहा- मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही
एक ओर, जहां मुंबई पुलिस की सायबर सेल रणवीर अल्लाहबादिया को पूछताछ के लिए कई बार समन भेज चुकी है, वहीं यूट्यूबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करवाने की गुजारिश की थी। लेकिन सायबर सेल ने इसे खारिज कर दिया है। इस बीच यह भी खबर आई कि रणवीर लापता हो गए। इस पर यूट्यूब ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर माफी मांगते हुए पोस्ट किया। रणवीर ने अपने ‘असंवेदनशील और अपमानजनक’ बयान के लिए फिर से माफी मांगी और खुलासा किया कि उन्हें और उनके परिवार को इंटरनेट पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वह डरे हुए हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…