Select Date:

कराची में घर नहीं 'किला' है वाइट हाउस, 30 साल से रह रहा दाऊद इब्राहिम, ISI का 24 घंटे रहता है कड़ा पहरा

Updated on 18-12-2023 01:53 PM
इस्लामाबाद: दाउद इब्राहिम को पाकिस्तान में उसके घर के भीतर ही जहर दिए जाने की चर्चा है। कुछ अपुष्ट सूत्र दाऊद की मौत हो जाने की बात कह रहे हैं तो कुछ रिपोर्ट में उसके उसके गंभीर हालत में अस्पताल में होने का जिक्र है। 67 साल का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बीते करीब 30 साल से कराची में है, जहां वह पाक की खुफिया एजेंसी के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच रहता है। दाऊद का घर कराची में किसी किले से कम नहीं है। बहुत कम लोगों को ही उसके घर में एंट्री मिलती रही है। कई बार उसके बीमार होने या परिवार में फंक्शन होने की बात सामने आई लेकिन हमेशा उसको मीडिया और कैमरों से बचाकर रखा गया।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकवादी और 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम कराची में रहता रहा है, ये कई बार दुनिया के सामने आया है। पाकिस्तान की ओर से सालों तक इस बात को बार-बार नकारा गया है लेकिन कराची में दाऊद के नाम पर तीन मकान हैं। पाकिस्तान सरकार के दस्तावेज में वाइट हाउस, कराची को कराची शहर में दाऊद के तीन पतों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया था, जहां लंबे समय तक दाऊद का ठिकाना रहा।

कराची की नूरबाद कॉलोनी में भी दाऊद का बंगला

उसका एक पता कराची की नूरबाद कॉलोनी का हाउस नंबर भी है। ये आलीशान बंगला कराची के पहाड़ी इलाके में है। इसके अलावा भी कराची में उसके पास दूसरे घर होने की बात सामने आती रही है। कराची के समुद्र तट पर होने का फायदा वह पानी के रास्ते दूसरे देशों में जाने के लिए भी उठाता रहा। साल 2003 में जब अमेरिका ने दाऊद को आतंकी घोषित किया तो पाकिस्तान ने उसके अपने देश में होने को स्वीकार किया था। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी राजकोष विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने काफी साल पहले कराची को दाऊद के निवास स्थान के रूप में सूचीबद्ध किया है। मार्च 2010 में, 1267 समिति ने एक बयान में इब्राहिम के जो पते बताए उसमें क्लिफ्टन में वाइट हाउस, नूराबाद के पहाड़ी इलाके में महलनुमा बंगला शामिल था।

दाऊद पाकिस्तान के संरक्षण में कराची में रहता रहा है। उसके काफिले में तीन बुलेट प्रूफ कारें शामिल रही हैं, जिनसे वह इस्लामाबाद जाता रहा है। ये कारें उसको आईएसआई की ओर से दी गई हैं। संयुक्त राष्ट्र के कुछ समय पहले आए एक बयान में दाऊद के पास रावलपिंडी के पते का पासपोर्ट होना भी बताया गया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दाऊद 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट रखता था। मुंबई हमलों के समय वह भारत से भागा और फिर पाकिस्तान को अपना ठिकाना बनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.