मर्डर केस के गवाह को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा, गले में पट्टा बांध कुत्ते की तरह भौंकने को किया मजबूर
Updated on
29-09-2023 12:34 PM
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मर्डर केस के गवाह एक युवक का कुछ लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक को अर्धनग्न कर जमकर बेल्ट से पीटा। इसके बाद उसके गले में पट्टा बांधकर कुत्ते की तरह भौंकने को मजबूर किया गया। इस घटना का एक वीडियो बुधवार रात को सामने आया। वीडियो में दिखाया गया है कि पीड़ित की गर्दन में एक पट्टा बांध दिया गया। फिर बेल्ट से पीटते हुए कुत्ते की तरह भौंकने के लिए मजबूर किया गया। दो आरोपियों ने उसे बेल्ट से पीटा, लात मारी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना का ये वीडियो एक साल पुराना है, जो अब वायरल हुआ है।
इस घटना के मुख्य संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर आनंद यादव और उसके साथी ऋषभ डांगी के रूप में की गई है। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान झांसी के सिमरा गांव के निवासी आनंद यादव और ऋषभ डांगी के रूप में हुई है।
मर्डर केस में गवाह था पीड़ित
अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित एक मर्डर केस में गवाह था। उसकी गवाही के बाद आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे दतिया और झांसी के बीच स्थित एक दूरदराज के स्थान पर ले गया। वीडियो में हमलावरों को जबरन पीड़ित के कपड़े उतारकर उसकी बेल्ट से पिटाई की। बेल्ट का पट्टा बनाकर पीड़ित के गले में डाल 'कुत्ता' बनाया। फिर उसे कुत्ते की तरह भौंकने को मजबूर किया। नहीं भौंकने पर बेल्ट से पीटा, लात- थप्पड़ मारे। वीडियो में युवक की पीठ पर चोटें के निशान दिखाई दिए।
वीडियो क साल पुराना, पीड़ित को न्याय दिलाएंगे: एसपी
दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमने संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन पीड़ित अभी तक अपने बयान दर्ज कराने या शिकायत के लिए नहीं आया है। यह वीडियो एक साल पुराना है और यह घटना झांसी में हुई थी। हमने यूपी पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पीड़ित का आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्तमान में उसके खिलाफ लंबित वारंट के साथ इंदौर में रह रहा है।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…