दुनिया ने माना पूरा कश्मीर भारत का! यूएई के डिप्टी पीएम ने जारी किया नक्शा, पाकिस्तान को लगी मिर्ची
Updated on
16-09-2023 04:08 PM
इस्लामाबाद: यूएई के डिप्टी प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने भारत-मिडल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारे का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो पर अब पाकिस्तान भड़क गया है। डिप्टी प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो में इस गलियारे का एक नक्शा जारी किया था। इस नक्शे में भारत दिख रहा है। नक्शे में गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को उन्होंने भारत का हिस्सा दिखाया था। वीडियो खास तौर से जो बाइडेन पर केंद्रित था, जिसमें वह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को शुक्रिया कह रहे थे। बाद में कॉरिडोर का एक नक्शा था।
इस पूरे कॉरिडोर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को बायपास कर दिया है। जो पाकिस्तान को हजम नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने वाला कोई भी नक्शा कानूनी रूप से अस्थिर और तथ्यात्मक रूप से गलत है। हमें उम्मीद है कि हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदार इस तथ्य पर उचित ध्यान देंगे।' उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व रियासत एक विवादित क्षेत्र है।
पाकिस्तान को लगी मिर्ची
उन्होंने कहा कि इस मामले का हल कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं और यूएन के प्रस्तावों से करना है। उन्होंने कहा कि इस नक्शे में दिखाया गया गिलगित बाल्टिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण में है। भारत के प्रोजेक्ट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'अभी यह सिर्फ अवधारणा है। इसलिए परियोजना के अमल में आने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकेगी।' भारत और पाकिस्तान दोनों की जमीन जुड़ी हुई है। लंबे समय से भारत पाकिस्तान के जरिए एक रास्ता चाहता रहा है, लेकिन उसे यह कभी नहीं मिला।
क्या है कॉरिडोर
भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर से जुड़ा MoU साइन किया गया था। इसके जरिए भारत के पश्चिमी तटों से जहाज सामान लेकर यूएई पहुंचेंगे। यहां से सामान सड़क और रेल मार्ग के जरिए सऊदी अरब, जॉर्डन होता हुआ इजरायल के हाइफा बंदरगाह पहुंचेगा। यहां से एक बार फिर कंटेनर को लाद कर भूमध्य - सागर के रास्ते यूरोप पहुंचाया जाएगा।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…