दुनिया को मिला चिकनगुनिया का पहला टीका, अमेरिका के एफडीए ने इक्स्चिक को दी मंजूरी
Updated on
11-11-2023 02:46 PM
न्यूयॉर्क: दुनिया को चिकनगुनिया का पहला टीका मिल गया है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने चिकनगुनिया के पहले टीके इक्स्चिक को मंजूरी दे दी है। 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों के लिए इस टीके को मंजूरी मिली है। एफडीए ने कहा है कि 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को चिकनगुनिया का खतरा ज्यादा होता है। इक्स्चिक नाम के इस टीके को 18 साल या उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए अप्रूव किया गया है। ये मंजूरी एक एक अधूरी मेडिकल जरूरत को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है। ये एक ऐसी बीमारी की रोकथाम का काम करेगी, जिसका उपचार अभी पूरी तरह नहीं हो सकता है।
चिकनगुनिया की बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी में बुखार, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में सूजन होती है और स्किन पर दाने हो जाते हैं। बीते कुछ सालों में ये बीमारी तेजी से फैली है। एफडीए ने बताया है कि चिकनगुनिया वायरस के संक्रमण होने के बाद बुजुर्गों और उपचारधीन मरीजों को लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं।
वैक्सीन की दी जाएगी एक डोज
इक्स्चिक वैक्सीन यूरोप की वेलनेवा कंपनी बनाएगी और इसे इंजेक्शन के जरिए दिया जाएगा। इसकी एक डोज ही दी जाएगी। इस वैक्सीन को उत्तरी अमेरिका में दो क्लीनिकल स्टडीज के बाद तैयार किया गया है। एक स्टडी में 18 साल से ज्यादा उम्र के 3,500 लोगों को इस वैक्सीन की खुराक दी गई। दूसरे अध्ययन में करीब 1,000 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लेने वालों को साइड इफेक्ट के तौर पर सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, बुखार जैसी परेशानी हुई।
परीक्षण के दौरान 1.6% लोगों को ही गंभीर प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की गई, जिनमें से दो को केवल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी थी, वह भी फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों में लंबे समय तक चिकनगुनिया जैसी प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं रहीं जो कम से कम 30 दिनों तक रहीं। एफडीए का कहना है कि चिकनगुनिया वायरस बीते कुछ सालों में नए भौगोलिक क्षेत्रों में फैल रहा है। जिससे दुनिया भर में इस बीमारी का प्रसार बढ़ रहा है। यूरोपीय रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में इस साल अब तक चिकनगुनिया के सबसे अधिक 2,18,613 मामले सामने आए हैं। भारत समेत दूसरे देशों में भी इसके मामले लगातार देखे गए हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…