Select Date:

तेजस का तेज देखेगी दुनिया, सामने होगा पाकिस्‍तानी 'कबाड़' और चीन का J-10C जेट, कहां होगी टक्‍कर?

Updated on 10-11-2023 01:58 PM
दुबई: भारत के स्‍वदेशी फाइटर जेट तेजस दुबई एयर शो में अपनी दमदार ताकत का प्रदर्शन करने जा रहा है। इस एयर शो के दौरान पाकिस्‍तान और चीन का मिलकर बनाया हुआ जेएफ-17 फाइटर जेट और चीन का अपना जे-10 सी लड़ाकू विमान भी कलाबाजियां करता हुआ नजर आएगा। भारत, पाकिस्‍तान और चीन के इन फाइटर जेट पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। यह एयर शो 13 से 17 नवंबर के बीच में आयोजित होने जा रहा है। इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एयर शो में शामिल किया जाता है। इस दौरान लड़ाकू, बिजनस और व्‍यापारिक व‍िमानों का प्रदर्शन किया जाता है ताकि दुनिया के देश इसे खरीद सकें।

यही वजह है कि भारत अपने स्‍वदेशी तेजस फाइटर जेट का प्रदर्शन करने जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान भी अपने कबाड़ साबित हो रहे जेएफ-17 फाइटर जेट और चीन इजरायली तकनीक बनाए गए जे-10 सी को भी प्रदर्शित करने जा रहा है। पाकिस्‍तान ने चीन की मदद से जेएफ-17 व‍िमान को बनाया है लेकिन म्‍यांमार में ये कबाड़ साबित हो रहे हैं। म्‍यांमार की सेना ने जेएफ-17 व‍िमान विद्रोहियों को कुचलने के लिए खरीदा था लेकिन ये उड़ान ही नहीं भर पा रहे हैं। इससे म्‍यांमार की सेना बुरी तरह से भड़क उठी है और उसने पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख को चेतावनी दी है।

तेजस के सामने पाकिस्‍तानी-चीनी जेट


जेएफ-17 के फेल होने और भारत के राफेल फाइटर जेट खरीदने से घबराए पाकिस्‍तान ने चीन से जे-10 सी लड़ाकू व‍िमान खरीदा है। 8 नवंबर को भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि 3 स्‍वदेशी तेजस विमान दुबई के अल मक्‍तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। ये विमान शो के दौरान हवाई कलाबाजी दिखाएंगे। हालांकि पाकिस्‍तानी वायुसेना ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की कि जेएफ-17 विमान दुबई आएंगे या नहीं। इस बीच दुबई एयर शो की वेबसाइट में यह दिखाया गया है कि पाकिस्‍तान अपने जेएफ-17 विमान को प्रदर्शित करने जा रहा है।

पाकिस्‍तानी एयरक्राफ्ट उड़ान भी भरेगा जिससे दर्शक आसानी से भारतीय तेजस और उसकी क्षमताओं का सीधे आकलन कर सकेंगे। चीन अपने 7 जे 10 सी विमान के साथ दुबई पहुंच रहा है। साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब चीनी वायुसेना की एयरोबैटिक्‍स टीम इस शो में शामिल होने जा रही है। यही नहीं जे10 सी में लगातार आ रहे सुधारों के बाद पहली बार उसे खाड़ी देशों के इस महाकुंभ में पेश किया जा रहा है। चीन खाड़ी देशों को अपने हथियार बेचने के लिए लालायित है जो तेल के पैसे से मालामाल हैं।

जेएफ-17 पर कई बार गच्‍चा दे चुका है पाकिस्‍तान


भारत के तेजस और पाकिस्‍तानी जेएफ-17 को दुनियाभर में एक-दूसरे के प्रतिस्‍पर्द्धी के रूप में देखा जाता है। कई देशों में तो ये एक-दूसरे के खिलाफ बोली में शामिल होते हैं। हालांकि जेएफ-17 विमान का अंतरराष्‍ट्रीय एयर शो से भाग जाने का रेकॉर्ड रहा है। ऐसे में अब उसके सामने तेजस की चुनौती होगी। जेएफ-17 को पाकिस्‍तान बहरीन, मलेशिया समेत कई एयर शो से हटा चुका है। पाकिस्‍तान को हमेशा बेइज्‍जती का डर सताता रहता है। यही वजह है कि वह हटने का कारण भी नहीं बताता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.