Select Date:

भारत के ब्रह्मास्त्र पर आया दुनिया का दिल, फिलीपींस तो बस शुरुआत, 10 देश चाहते हैं ब्रह्मोस मिसाइल

Updated on 20-04-2024 04:57 PM
मनीला: भारत ने फिलीपींस के साथ 2022 में एक बड़ी डिफेंस डील की थी। 375 मिलियन डॉलर की इस डील में भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचेगा। इस सौदे के तहत शुक्रवार को फिलिपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की डिलीवरी की गई। पूरी दुनिया ने इसके तहत भारत की डिफेंस ताकत को देखा है। इन मिसाइलों के डिलीवरी की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी रैली में भी की और देश के लोगों को इसकी बधाई दी। भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान और एक चार्टर्ड विमान के जरिए फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को मिसाइल पहुंचाई गई। 10 देश ऐसे हैं, जिन्हें भारत मिसाइल बेचना चाहता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ तनाव के बीच फिलीपींस की ओर से अपने तटीय क्षेत्र में इस हथियार प्रणाली की तीन बैटरियां तैनात की जाएंगी। मिसाइल भंडारण फैसिलिटी की कुछ चीजों की डिलीवरी पिछले महीने शुरू हो गई थी, लेकिन मिसाइलों की डिलीवरी शुक्रवार से शुरू हुई। भारत का यह पहला निर्यात है, जो एंटी शिप क्रूज मिसाइल का तट-आधारित संस्करण है। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 290 किलोमीटर है।

भारत बना रहा नया ब्रह्मोस

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भारत के सशसत्र बलों के तीनों अंगों में इस्तेमाल की जा रही है। अब भारत ब्रह्मोस एनजी यानी नेक्स्ट जेनरेशन बना रहा है। यह इस हथियार प्रणाली की अगली पीढ़ी का छोटा, हल्का संस्करण है जिसे कई सैन्य प्लेटफार्मों पर तैनात किया जा सकता है। इसका परीक्षण 2024 की पहली छमाही में हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.