Select Date:

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन 114 साल के थे वेनेजुएला के जुआन विसेंट

Updated on 03-04-2024 01:36 PM

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का 114 साल की उम्र में निधन हो गया। जुआन वेनेजुएला के रहने वाले थे। फरवरी 2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया था। उस वक्त उनकी उम्र 112 साल 253 दिन थी।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जुआन की मौत की जानकारी दी। जुआन का जन्म 27 मई 1909 को हुआ था। उनके 11 बेटे, 41 नाती, पोते-पोतियां, 18 पड़पोते-पोतियां और 12 ग्रेट-ग्रेट ग्रैंडचिल्ड्रन हैं।

गिनीज की रिपोर्ट के मुताबिक, जुआन वो पेशे से एक किसान थे। उन्होंने बताया था कि उनकी लंबी उम्र का राज कड़ी मेहनत, समय पर आराम करना और रोज एक ग्लास गन्ने से बनी शराब पीना है।

5 साल की उम्र से खेतों में काम कर रहे थे जुआन
5 साल की उम्र में जुआन ने अपने पिता और भाइयों के साथ खेत पर काम करना शुरू कर दिया था। वो गन्ने और कॉफी की खेती में उनकी मदद करते थे। इसके बाद वो शेरिफ (लोकल पुलिस अधिकारी) बन गए और अपने क्षेत्र में जमीन से जुड़े मसले सुलझाने लगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने खेती जारी रखी।

साल 1938 में जुआन ने एडिओफिना गार्सिया नाम की महिला से शादी कर ली। उनकी पत्नी की मौत 1997 में हुई। 2022 में जब जुआन को सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया, तब उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वे कोई खास दवाइयां नहीं लेते थे। हालांकि, ज्यादा उम्र की वजह से जुआन ऊंचा सुनते थे।

जुआन को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी
उन्हें अपने बचपन की ज्यादातर बातें भी याद थीं। उन्हें केक, सूप और एवोकैडो खाना बेहद पसंद था। स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया का 18 जनवरी 2022 को 112 साल और 341 दिनों की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद जुआन को दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का खिताब मिला था।

पिछले साल सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हुआ था
इससे पहले पिछले साल मार्च में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन हुआ था। साउथ अफ्रीका में रहने वाली जोहाना माजिबुको 128 साल की थीं। उनका जन्म 1894 में हुआ था। जोहाना के 7 बच्चे, 50 से ज्यादा नाती, पोते-पोतियां और पड़पोते-पोतियां हैं।

जोहाना ने कभी पढ़ाई नहीं की थी। वो खेतों में काम करती थीं। उन्होंने 1914 में हुआ फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, 1939 में हुआ सेकंड वर्ल्ड वॉर देखा। स्पैनिश फ्लू से लेकर कोरोना महामारी का सामना किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.