Select Date:

चीन में कोरोना की सबसे भयानक लहर, हर हफ्ते सामने आएंगे 6.5 करोड़ मरीज! भारत के लिए डरने वाली बात?

Updated on 24-05-2023 06:57 PM
बीजिंग : दुनिया कोरोना के भयावह दौर से अब धीरे-धीरे बाहर आ रही है। हालांकि कई जगहों पर बढ़ते मामले इस बात का सबूत हैं कि खतरा अभी टला नहीं है। सबसे बुरा हाल चीन का है जो एक के बाद एक संक्रमण की लहर का सामना कर रहा है। एक बार फिर चीन में कोरोना की नई लहर देखी जा रही है जिसमें जून के आखिर तक हर हफ्ते 6.5 करोड़ मामले देखे जा सकते हैं। श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशान ने ग्वांगझू की एक बायोटेक कॉन्फ्रेंस में यह खतरनाक भविष्यवाणी की है। झोंग की यह चेतावनी ओमीक्रोन के सबवेरिएंट एक्सबीबी को लेकर आई है जिसके चलते अप्रैल के आखिर से पूरे चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सबीबी के मई आखिर तक हर हफ्ते 4 करोड़ और एक महीने बाद 6.5 करोड़ मामले सामने आने की उम्मीद है। करीब छह महीने पहले ही बीजिंग ने अपने जीरो कोविड प्रतिबंधों को खत्म किया है। नागरिकों के कड़े विरोध के बाद प्रतिबंध हटा तो लिए गए लेकिन इससे 1.4 अरब लोगों पर वायरस की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस महीने की शुरुआत में अपने साप्ताहिक आंकड़ों को अपडेट करना बंद कर दिया। लिहाजा अब चीन में कोविड-19 स्थिति की वास्तविकता का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

क्या भारत के लिए चिंता की बात?

अगर चीन में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो यह भारत के लिए भी चिंता की बात हो सकती है क्योंकि जब-जब चीन में कोरोना की लहर आती है, भारत में भी कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। झोंग के अनुमान से पता चलता है कि चीन में पिछले साल के आखिर और जनवरी में आई पिछली लहर की तुलना में संक्रमण की यह नई लहर ज्यादा म्यूटेड होगी। उस समय एक अलग ओमीक्रोन सबवेरिएंट ने 3.7 करोड़ लोगों को प्रतिदिन संक्रमित किया था। सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों और वीडियो में लाशों और मरीजों से भरे अस्पताल और श्मशान दिखाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में लोगों को दवाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।

XBB से निपटने की सलाह

नए उभरते खतरे से निपटने के लिए चीन नए टीकों के साथ अपने वैक्सीन भंडारण को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है जो प्रमुख रूप से XBB सबवेरिएंट से बचाव करते हैं। देश के ड्रग रेगुलेटर ने पहले ही इस तरह के दो टीकों को शुरुआती मंजूरी दे दी है। अन्य तीन या चार को भी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार समूह ने हाल ही में सिफारिश की थी कि इस साल के कोविड-19 बूस्टर शॉट्स को XBB वेरिएंट से बचाव के लिए अपडेट किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.