Select Date:

पाकिस्तान में $4.76 करोड़ तो अपने यहां $4.99 अरब की तगड़ी गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार में क्या चल रहा है

Updated on 16-09-2023 05:00 PM
नई दिल्ली: यह पिछले सप्ताह की ही बात है। भारत की राजधानी नई दिल्ली में G20 की शिखर बैठक चल रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति समेत दुनिया भर के अग्रणी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल हुए थे। तभी खबर आई थी कि एक सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $4.039 billion बढ़ कर $598.897 billion पर पहुंच गया था। लेकिन, इसके एक सप्ताह बाद ही मतलब आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी गिरावट हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट है। लेकिन भारत के मुकाबले काफी कम।

घट गया डॉलर का भंडार

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $4.992 billion की भारी गिरावट हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $593.904 billion तक गिर गया है। यह 11 महीने का न्यूनतम स्तर है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं। बीते आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) $4.26 billion से घट कर $526.43 billion रह गया। इससे एक सप्ताह पहले ही यह $3.442 billion बढ़ कर $530.691 billion पर पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी कमी

इसी महीने आठ तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में $554 million की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें USD 584 million की बढ़ोतरी हुई। अब अपना सोने का भंडार USD 44.38 billion का रह गया है।

एसडीआर भी कम हुआ

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर $134 million घट कर $18.06 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें USD 1 million की बढ़ोतरी हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 39 million की कमी हुई। अब यह घट कर USD 5.03 billion रह गया है।

पाकिस्तान में फिर घटा डॉलर का भंडार

अपना पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली के हालात से गुजर रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात की ही अनुमित है। पाकिस्तान में बीते आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई, लेकिन भारत के मुकाबले काफी कम। वहां 8 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में फिर 4.76 करोड़ डॉलर की कमी हुई। इससे पहले सप्ताह में भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.44 करोड़ डॉलर की कमी हुई। अब वहां महज 13.07 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.