जया बच्चन और पपाराजी के बीच है मिलीभगत नीतू ने किया खुलासा, आखिर क्यों तेवर दिखाती हैं अमिताभ बच्चन की बीवी!
Updated on
11-01-2024 02:01 PM
जया बच्चन और पपाराजी। ये सुनते या पढ़ते ही वो इमेज सामने आ जाती है, जहां अमिताभ बच्चन की वाइफ पपाराजी पर चीखती-चिल्लाती हैं। बहुत ही कम ऐसे मौके होंगे, जब जया ने पैप्स पर अपना गुस्सा ना दिखाया है। लेकिन एक्ट्रेस नीतू कपूर को ऐसा लगता है कि जया जानबूझकर ऐसा करती हैं। बल्कि पपाराजी को भी उनका ये तेवर पसंद हैं। आइये जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा है।
Neetu Kapoor को जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में देखा जाएगा। यहां पर वो अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों के भी राज खोलती नजर आएंगी।
जया बच्चन और पपाराजी के रिलेशन के बारे में बात करते हुए Neetu Kapoor ने करण जौहर से कहा, 'मुझे लगता है कि जया जी जानबूझकर ऐसा करती हैं, वो एक बार हो गया ना, इसलिए वो करती हैं। वो ऐसी बिल्कुल भी नहीं हैं।'
करण ने कहा- जया बहुत ही प्यारी हैं
नीतू कपूर की ये बात सुनते ही करण जौहर भी हामी भरते हैं। वो कहते हैं, 'बिल्कुल भी नहीं। वो बहुत ही प्यारी हैं। वो (पपाराजी) उनसे डरते हैं, जब वो आती हैं और कहने लगती हैं बस हो गया। मुझे लगता है कि वो अब इसे इंजॉय करने लगे हैं।'
'दोनों की मिलीभगत है'
फिर नीतू ने आगे कहा, 'वो भी इंजॉय करती हैं, वो लोग भी खुश होते हैं। मुझे लगता है कि ये कुछ मिलीभगत है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…