इस मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक में आज आया 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल, निवेशक हुए मालामाल
Updated on
29-09-2023 01:32 PM
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में क्रमश: 0.30 और 0.40 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इस बीच एक फार्मा कंपनी के शेयर में भी बंपर उछाल देखा जा रहा है। इस मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक में आज 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर अरबिंदो फार्मा लिमिटेड का है। आज सुबह से ही इस शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक बीएसई पर 930 रुपये के अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गया है। तकनीकी चार्ट पर भी यह शेयर मजबूत दिखाई दे रहा है। 29 सितंबर, 2023 तक, स्टॉक का 200-दिवसीय मूविंग एवरेज (डीएमए) 691 रुपये था। वहीं 50-डीएमए 837.95 रुपये पर देखा गया था। शेयर में आने वाले दिनों में और तेजी आने के आसार हैं।
अरबिंदो फार्मा मुख्य रूप से सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री और जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स के प्रोडक्शन और प्रचार पर केंद्रित है। हाल ही में, 20 सितंबर, 2023 को, अरबिंदो फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एपीएल हेल्थकेयर को भारत के आंध्र प्रदेश में अपनी यूनिट IV फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चिरिंग फैसिलीटी के निरीक्षण के बाद अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) से एक सिंगल ऑब्जरवेशन हासिल हुआ है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…