तारीफ के साथ खरी-खोटी, अब केके पाठक से क्यों भिड़ गए बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप
Updated on
09-02-2024 12:30 PM
पटना: पूर्व डिप्टी सीएम को 'श्राप' देने वाले यू ट्यूबर ने अब केके पाठक पर जुबानी हमला बोला है। आप बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं। यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में जेल से रिहा हुए मनीष कश्यप ने अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कड़क आईएएस केके पाठक से सवाल पूछे हैं। हालांकि मनीष कश्यप ने बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तारीफ भी की है। कुल मिलाकर एक बार फिर से मनीष कश्यप बिहार के सामाजिक से लेकर शैक्षणिक मुद्दों पर बोल रहे हैं।
क्या कहा मनीष कश्यप ने केके पाठक के बारे में
मनीष कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में मनीष कश्यप ने बिहार के शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के काम की तारीफ तो की है लेकिन उन्हें शिक्षा व्यवस्था पर एक चैलेंज भी दिया है। मनीष कश्यप ने कहा है कि 'केके पाठक जी, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। आपके तरीके भी सही हैं। लेकिन, ये बताइए कि आपने कितने जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सस्पेंड किया है। सिर्फ शिक्षक पर गुस्सा दिखाएंगे। पत्तों को हिलाने से कुछ नहीं होगा केके पाठक जी। यहां तो जड़ में दीमक लगी हुई है। यहीं पर आपको यूरिया, खाद, पोटाश जो डालना है डालिए।' नीचे सुनिए वो वीडियो
पटना के डीएम के साथ आपने ठीक नहीं किया- मनीष कश्यप
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने इस दौरान पटना डीएम और केके पाठक के बीच हुई चिट्ठियों से बहस वाली बात भी की। मनीष कश्यप ने कहा कि 'केके पाठक जी का तौर तरीका हमें पसंद है। लेकिन वो जिस तरह से पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह (तत्कालीन) भिड़े वो गलत था। मेरे अंदर जो गलत है उसे स्वीकार करते हैं। हम भी एग्रेसिव (ताव में) बोलते थे लेकिन ये सही नहीं था।'
4 जिला शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित कीजिएगा तो आपकी पूजा करेंगे- मनीष कश्यप
इस दफे मनीष कश्यप ने बिहार के DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर सवाल उठाया है। मनीष कश्यप ने कहा है कि 'केके पाठक जी, हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आप बिहार के चार DEO को सस्पेंड कर दीजिएगा तो। नहीं तो मैं आपको नहीं मानूंगा। सिर्फ शिक्षकों पर नाराजगी मत जताइए।' मनीष कश्यप पर तमिलनाडू में बिहारी मजदूरों से जुड़ा फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगा था। उन पर NSA तक लगा दिया गया था। लेकिन बाद में कोर्ट ने इसे चार्ज में से हटा दिया। मनीष कश्यप जमानत पर हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…