रक्षाबंधन पर देश भर में होगा 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार! जानिए बाजार में क्या बिक रहा है
Updated on
28-08-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार आ गया है। बाजार में राखी से लेकर इस अवसर पर दिए जाने वाले उपहारों की धूम मची हुई है। लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। इस बीच व्यापारियों के एक संगठन का दावा है कि इस बार रक्षा बंधन के अवसर पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले साल इस अवसर पर करीब 7,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
बढ़ता ही जा रहा है कारोबार
व्यापारियों की संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अध्यक्ष बी सी भरतिया का कहना है कि इस वर्ष राखी त्योहार पर लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये के व्यापार होने की उम्मीद है। इससे एक साल पहले इस अवसर पर करीब 7,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। साल 2021 में यह व्यापार करीब 6,000 करोड़ रुपये का हुआ था, जबकि वर्ष 2020 में 5 हज़ार करोड़, वर्ष 2019 में 3500 करोड़ तथा वर्ष 2018 में 3 हज़ार करोड़ रुपये का था।
तरह तरह की राखी
इस बार बाजार में तरह-तरह की राखियां बिक रही हैं। दिल्ली के बाजारों में देखें तो देश के विभिन्न इलाकों की मशहूर राखियां बिकने आई हैं। इनमें नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर की सांगानेरी कला वाली राखी, पुणे की बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना में बनी ऊनी राखी, आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी, असम में बनी चाय पत्ती राखी, कोलकाता में बनी जूट राखी, मुंबई में बनी रेशम राखी, केरल में बनी खजूर राखी, कानपुर की मोती राखी, बिहार की मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी में सॉफ्ट पत्थर की राखी, बैंगलोर में बनी फूल राखी आदि शामिल हैं।
इस बार चंद्रयान और जी20 राखी भी
इस साल बाजार में चंद्रयान वाली राखी भी आ गई है। इसके अलावा तिरंगा राखी, विक्रम रोवर राखी, चंद्रयान रॉकेट राखी भी बाजार में खूब दिख रही है। यही नहीं, जी20 और वसुधैव कुटुंबकम वाली राखी और भारत माता वाली राखी भी बाजार में बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि ये राखियां देश के प्रति गौरव प्रदर्शित करने वाली हैं। इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं
रक्षा बंधन के अवसर पर राखी के अलावा गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं। इस समय छोटे बच्चों को लुभाने वाले चॉकलेट, खिलौने, कपड़े आदि तो बिक ही रहे हैं, बड़े बच्चों के पसंद आने वाली घड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सस्ते गैजेट्स आदि भी खूब बिक रहे हैं। वसुंधरा में रहने वाली एक बहन ने तो भाई से बोल दिया है, इस रखी मुझे ईयर फोन खरीद कर दोगे तो राखी बाधूंगी। नहीं हो नहीं। अब भाई कोई कोई बढ़िया सा ईयर फोन खरीदने के लिए ई-कामर्स साइट की खाक छान रहा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…