Select Date:

भारत से बिजनेस किए बिना नहीं होगी तरक्की... 'पाकिस्तान के अंबानी' ने कहा- मुल्क के नालायक लगा रहे अड़ंगा!

Updated on 03-07-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद : गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में कई लोग भारत से व्यापारिक संबंध बहाल करने की वकालत करते हैं। इनमें एक नाम पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स अरबपति बिजनेसमैन मियां मोहम्मद मांशा का भी है। मियां मांशा को 'पाकिस्तान का अंबानी' भी कहा जाता है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत से व्यापार शुरू करने में पाकिस्तान का फायदा ही फायदा है। उन्होंने सीमा विवाद के बावजूद व्यापार कर रहे भारत और चीन का उदाहरण दिया। मांशा ने कहा कि मुल्क के 'नालायकों' की वजह से भारत से व्यापार शुरू नहीं हो पा रहा है।


इंटरव्यू में मियां मांशा से पूछा गया कि क्या तमाम मतभेदों के बाद भी पाकिस्तान भारत से व्यापार कर सकता है? जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि क्षेत्रीय व्यापार के बिना तरक्की नहीं हो सकती। अगर हम भारत के साथ व्यापार शुरू करते हैं तो हमारा इसमें फायदा ही फायदा है। भारत से टेक्नोलॉजी आएगी। जो मुल्क झगड़े डालकर बैठे हैं, इससे कुछ फायदा नहीं है। आप अपना पक्ष रखें लेकिन व्यापार करें और लोगों को इधर से उधर आने-जाने दें।'

भारत और चीन का उदाहरण दिया

होस्ट ने आगे पूछा, 'भारत अब बहुत आगे निकल चुका है, चाहें आईटी हो, एग्रीकल्चर हो या इंडस्ट्री हर चीज में और वह एक बड़ा मुल्क भी है। ऐसे में क्या आपको लगता है कि भारत से व्यापार करके हमें वाकई फायदा मिलेगा या भारत पाकिस्तान पर हावी हो जाएगा?' जवाब में मियां मांशा ने कहा, 'कोई किसी पर हावी नहीं हो सकता। भारत और चीन के बीच इतना बड़ा क्षेत्रीय विवाद है, इसके बावजूद दोनों के बीच अरबों डॉलर का व्यापार होता है।'

'यहां पर नालायक लोग बहुत हैं'

उनसे पूछा गया कि आखिर पाकिस्तान व्यापार क्यों नहीं शुरू कर पा रहा है? मांशा ने जवाब दिया, 'मैंने पहले भी कहा कि यहां पर नालायक लोग बहुत हैं।' पाक बिजनेसमैन से मुल्क के दिवालिया होने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर हमने सुधार नहीं किए तो पाकिस्तान बिल्कुल डिफॉल्ट हो सकता है और हम इसकी कगार पर खड़े हैं।' मांशा पहले भी भारत के साथ व्यापार के दरवाजे खोलने की बात कह चुके हैं। उन्होंने भारत को पाकिस्तान की हर मर्ज की दवा बताया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.