Select Date:

दिवाली में नई कार के लिए नहीं करना होगा वेट, फेस्टिव सीज़न के लिए जमा किया दो महीने का स्टॉक

Updated on 18-10-2023 02:16 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ महीनों से चल रहे गाड़ियों की बिक्री के पॉजिटिव ट्रेंड से देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में जोश है। हालांकि ऑटो कंपनियां फेस्टिव सीजन की तैयारी में भी काफी पहले से जुट गई थीं। इस बार ऑटो कंपनियों को बंपर बिक्री की उम्मीद है और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी है। सितंबर के अंत तक गाड़ियों की डीलरशिप के पास 60-65 दिनों तक की इंवेंट्री जमा थी और टू-वीलर डीलर्स के पास 33 से 35 दिनों तक का स्टॉक था।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) के प्रेजिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि पिछले साल डिमांड आई थी, लेकिन ज्यादा डीलर्स डिलिवरी नहीं दे पाए थे। इसलिए डीलर्स ने इस बार पहले से पूरा स्टॉक तैयार रखा है जिससे ऑन स्पॉट खरीदने वाले को भी विकल्प मिल सके और ज्यादा वेटिंग भी न हो। 14 अक्टूबर से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अगले 42 दिनों तक नॉर्थ इंडिया में फेस्टिव सीजन चलना है। मॉनसून के भी अच्छे प्रिडिक्शन आ रहे हैं और अर्बन मार्केट पहले से ही तेज है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन के काफी अच्छे रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अच्छे संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं।

टू-वीलर सेगमेंट में दिख रहा ग्रोथ

काफी लंबे समय से दबाव में रहा टू-वीलर सेगमेंट अब उबरता दिख रहा है। सितंबर में टू-वीलर सेगमेंट ने करीब 22 पर्सेंट की ग्रोथ दिखाई है। फोर वीलर्स भी पीछे नहीं है और इस सेगमेंट की बिक्री में 19 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। हालांकि एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट की गाड़ियों का मार्केट काफी समय से ठंडा ही चल रहा है। इनपर इस बार कुछ डिस्काउंट्स और स्कीम भी कंपनी और डीलर्स मिलकर दे रहे हैं। लेकिन प्रीमियम एसयूवीज में स्कीम मिलनी मुश्किल हैं, क्योंकि अब भी इन पर 2 से 6 महीने की वेटिंग है।

20-30 लाख के सेगमेंट में भी उत्साह

10 से 20 लाख रुपये वाले सेगमेंट में तो पहले ही ग्रोथ थी इस बार 20 से 30 लाख रुपये के सेगमेंट में भी खासा उत्साह है। महिंद्रा XUV 700 और स्कॉर्पियो-एन जैसे गाड़ियों पर अब भी वेटिंग पीरियड चल रह हैं। टाटा ने भी इसी सेगमेंट में अपनी हैरियर और सफारी को नए अवतार में उतार दिया है। टोयोटा की हाइक्रॉस, मारुति की इन्विक्टो और एमजी मोटर्स की हेक्टर जैसी गाड़ियों की बिक्री में पॉजिटिव ट्रेंड दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.