Select Date:

इन 10 सवालों ने छुड़ाए एल्विश यादव के पसीने, पुलिस थाने में 3 घंटों में पूछे गए 40 सवाल

Updated on 09-11-2023 03:17 PM
सांपों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी के मामले में 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव पर पुलिस का शिंकजा तेजी से कसता जा रहा है। मंगलवार, 8 नवंबर की देर रात एल्विश यादव से पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई और बिक्री को लेकर कड़ी पूछताछ की गई। यह पूछताछ 3 घंटे तक चली, जिसमें एल्विश यादव को कड़े तरीके से ग्रिल किया गया।

Elvish Yadav 8 नवंबर की रात करीब 11.30 बजे नोएडा के सेक्टर 20 थाने पहुंचे। थोड़ी देर बाद ही वहां DCP नोएडा और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। वहां उन्होंने एल्विश यादव से पूछताछ शुरू कर दी, जो 3 घंटे तक चली। पूछताछ के बाद एल्विश को घर तो भेज दिया गया, लेकिन उन्हें 9 नवंबर को भी हाजिर होने के लिए तलब कर दिया।

एल्विश यादव से पूछे गए थे 40 सवाल, परेशान हो गए यूट्यूबर

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एल्विश यादव से करीब 40 सवाल पूछे गए थे, जिनका जवाब देने में एल्विश के पसीने छूट गए। एल्विश से उनके दोस्तों और स्कूल से लेकर रेव पार्टी व उसमें नशे के बारे में सवाल पूछे गए। लेकिन जब एल्विश से सपेरे, सांप और राहुल के बारे में सवाल दागे गए, तो उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। पुलिस ने एल्विश से उनके वीडियो में दिख रहे सांपों से लेकर पार्टियों में विदेशी लड़कियों और मुख्य आरोपी राहुल से जुड़े सवाल पूछे गए। यह भी पूछा गया कि उनका मेनका गांधी की संस्था से कैसे संपर्क हुआ और फोन पर क्या बातचीत हुई थी। इन तमाम सवालों के बीच एल्विश यादव एकदम असहज दिखे।

स्कूल से लेकर दोस्तों और सांपों से संबंधित सवाल पूछे

बताया जा रहा है कि एल्विश यादव से जब स्कूल, दोस्तों और परिवार के बारे में सवाल पूछे जा रहे थे, तो वह आराम से जवाब दे रहे थे। लेकिन जैसे ही सांपों के जहर की तस्करी को लेकर सवाल शुरू हुए, तो एल्विश पसीने-पसीने हो गए। उनके चेहरे पर परेशानी और घबराहट साफ दिखने लगी। अब पुलिस ने एल्विश से उनकी कॉल डिटेल और पिछली सभी लोकेशन का डेटा मांगा है।

एल्विश बोले- मेरे खिलाफ साजिश है

वहीं एल्विश यादव पूछताछ के दौरान यही कहते रहे कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। एल्विश ने दावा किया कि उन्हें फंसाने की साजिश में कई लोग शामिल हैं।

एल्विश से पुलिस ने पूछताछ के दौरान जो सवाल पूछे थे, वो हैं:
1. आपके वीडियो में जो सांप दिखाई दे रहे हैं, उन्हें कहां से लाया गया था?
2. राहुल कौन है और वह कैसे आपके लिए काम करता है? क्या रविनाथ, नारायण और टीटूनाथ को भी जानते हो?
3. राहुल के संपर्क में कैसे आए और सांपों के साथ वीडियो क्यों बनाए? क्या मकसद था आपका?
4. आपने नोएडा और NCR में कहां-कहां रेव पार्टी करवाई? पार्टियों में सांपों के जहर की तस्करी में आपका क्या रोल है?
5. सापों के साथ आप क्यों पोज दे रहे थे? आप पर जो आरोप लगे हैं, उन पर क्या कहना चाहेंगे?
6. रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को कहां से और कैसे बुलाया जाता था?
7. विदेशी लड़कियों को रेव पार्टी में कौन लेकर आता था? उसे जानते हैं? कैसे संपर्क हुआ उससे?
8. क्या आप नशे के शौकीन हैं? कौन-कौन सा नशा करते हैं?
9. क्या मेनका गांधी की संस्था के लोगों ने आपको फोन किया था?
10. क्या आपने उन लोगों को राहुल यादव का नंबर दिया था? टीटूनाथ, राहुल, रविनाथ और नारायण से कैसे मुलाकात हुई?

वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की रिमांड पर अभी कोई फैसला नहीं आया है। 8 नंवबर को इस मामले में दोनों पक्षों की बहस हुई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। संभल की गुरुवार तक फैसला आ जाए। सांपों के जहर की तस्करी मामले में राहुल यादव मुख्य आरोपी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.