इन 15 शेयरों ने दिया है LIC को छप्परफाड़ रिटर्न, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
31-10-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी (LIC) के पोर्टफोलियो में शामिल 15 शेयरों ने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी के पास कम से कम 260 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने दिया है। इस साल अब तक इस कंपनी के शेयरों में 307 परसेंट तेजी आ चुकी है। एलआईसी ने सितंबर तिमाही में इसमें अपनी हिस्सेदारी में नौ बेसिस अंक की कटौती की है। कंपनी में अब एलआसी का स्टेक 1.03 परसेंट रह गया है।
इसी तरह पॉलीकेम, रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज, गोकक टेक्सटाइल्स, प्रीमियर, एचएलवी, आरवीएनएल, वेलस्पन लिविंग, आईएफसीआई, पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर बैंक, वेलस्पन ग्रुप, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज, जीएमआर पावर एंड अर्बन इन्फ्रा और बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों ने भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान एलआईसी ने इनमें से कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की है। इस बीच कई शेयरों में गिरावट से एलआईसी को चपत भी लगी है। इनमें अडानी ग्रुप के अलावा वेदांता, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस और अतुल लिमिटेड शामिल हैं। इस साल वेदांता के शेयरों में 21 परसेंट तक गिरावट आई है।
किसमें घटाया हिस्सा
सुजलॉन के अलावा एलआईसी ने रेल विकास निगम और वेलस्पन में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। वेलस्पन में कंपनी की हिस्सेदारी 7.6% से घटकर 4.93% रह गई है। ACE Equity के डेटा के मुताबिक एलआईसी के पास सितंबर तिमाही के अंत में कम से कम 260 कंपनियों के शेयर थे। इसमें से 84 शेयरों में कंपनी के स्टेक में गिरावट आई है। इनमें हिंदुस्तान कॉपर, डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचएएल, कैनरा बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, फाइजर, आईसीआईसीआई बैंक और आरआईएल शामिल हैं। दूसरी ओर टाटा केमिकल्स, दीपक नाइट्राइट, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईआरसीटीसी, टेक महिंद्रा और एलएंडटी में कंपनी का स्टेक बढ़ा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…