प्रभास की पहली मूवी Eeswar सहित ये 6 फिल्में होंगी री-रिलीज! बर्थडे पर फैंस को मिल सकता है एक और तगड़ा सरप्राइज
Updated on
18-10-2024 12:26 PM
पैन इंडिया स्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे और इस खास मौके पर उनके फैंस को तोहफा मिलने वाला है। इस दिन प्रभास की 6 फिल्में री-रिलीज होने वाली है। इनमें साल 2012 में रिलीज हुई 'रेबेल' से लेकर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' तक शामिल हैं।
Prabhas के बर्थडे पर जो 6 फिल्में दोबारा रिलीज हो रही हैं, उनके नाम हैं- 'मिस्टर परफेक्ट', 'मिर्ची', 'छत्रपति', 'रेबेल', 'ईश्वर' और 'सालार'। ये फिल्में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदेश (जापान, यूएस) के थिएटर्स में रिलीज होंगी। फैंस प्रभास के बर्थडे को अलग ही लेवल पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
'ईश्वर' थी प्रभास की पहली फिल्म
प्रभास की फिल्म Eeswar साल 2002 में रिलीज हुई थी। ये उनकी पहली फिल्म थी। Chatrapathi साल 2005 में आई थी, जिसमें उन्होंने शिवा का किरदार निभाया था। साल 2011 में 'मिस्टर परफेक्ट' और इसके अगले साल 2012 में 'रेबेल' रिलीज हुई। 'मिर्ची' को 2013 में रिलीज किया गया था। 'सलार' की बात करें तो ये 2023 में आई थी।
'द राजा साब' को लेकर मिल सकता है सरप्राइज
इसके अलावा प्रभास के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग मूवी 'द राजा साब' को लेकर अपडेट शेयर किया जा सकता है। इसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन मारुति कर रहे हैं और शूटिंग चल रही है।
प्रभास की अपकमिंग मूवीज
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898' में नजर आ चुके प्रभास की आने वाली फिल्मों में 'सालार 2' और 'स्पिरिट' शामिल हैं। वो 'कनप्पा' में कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल का भी रोल होगा। इसके अलावा उनके पास 'फौजी' फिल्म भी है, जिसके बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…