आकांक्षा पुरी के जाते ही ये 7 कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट, अब्दु रोजिक भी बाहर
Updated on
03-07-2023 07:58 PM
सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' हर तरफ छाया हुआ है। इस शो के दूसरे सीजन को अभी सिर्फ 2 हफ्ते ही हुए हैं और चार एविक्शन हो चुके हैं। आकांक्षा पुरी के बेघर होने के बाद अब बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि इस वीक 7 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी। इसके साथ ही इस शो से अब्दु रोजिक का सफर भी खत्म हो रहा है। वो चार सदस्यों के साथ एक टास्क करेंगे और फिर बाहर आ जाएंगे। Bigg Boss OTT 2: जानकारी के मुताबिक, जैसे ही रविवार (2 जुलाई) को वीकेंड का वार खत्म हुआ, लाइव फीड शुरू होने से पहले बिग बॉस ने सभी सदस्यों को बताया कि अब्दु रोजिक के साथ एक वीडियो बनाना है और इस हफ्ते के सातों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से चार को वीडियो क्रिएट करने का मौका मिलेगा। यानी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।
कौन हैं ये सात कंटेस्टेंट्स?
जानकारी के मुताबिक, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को छोड़कर इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हुआ है। यानी जद हदीद, मनीषा रानी, जिया शंकर, सायरस ब्रोचा, बेबीका ध्रुवे, अविनाश सचदेव और फलक नाज। अब इनमें से किसी एक या दो का सफर इस घर से खत्म हो जाएगा। दो इसलिए कि ये शो मात्र 6 हफ्तों का ही है, ऐसे में मेकर्स डबल एविक्शन भी कर सकते हैं। इससे पहले पुनीत सुपरस्टार को उनकी हरकतों के कारण 12 घंटों के अंदर ही आउट कर दिया गया था और आलिया सिद्दीकी का भी मिड वीक एविक्शन हुआ था।
कैसे हो गए 7 सदस्य नॉमिनेट!
हालांकि, अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो सात के सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए। क्या उन्होंने कोई गलती की थी, जिसकी सजा बिग बॉस ने उन्हें नॉमिनेट करके दी है या फिर वे कोई टास्क हारे हैं... अब ये तो शो का प्रोमो सामने आने के बाद ही पता चलेगा। यहां बता दें कि जद हदीद को उनकी हरकत की वजह से सलमान खान ने नॉमिनेट किया था।
अब्दु रोजिक का सफर होगा खत्म
इसी के साथ Abdu Rozik का सफर भी इस घर से खत्म हो जाएगा। वो बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करेंगे। अपने दो हिट गानों 'छोटा भाईजान' और 'चालाक ब्रो' पर चार सदस्यों जद हदीद, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के साथ वीडियो बनाएंगे और फिर शो को अलविदा कह देंगे। आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर हर रात 9 बजे देख सकते हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…