उत्तर प्रदेश से भी छोटे हैं ये देश, फीफा विश्व कप में दिग्गजों की नाक में कर रखा है दम, एक ने तो तेल के कुबेर इराक को रौंदा
Updated on
27-06-2026 02:59 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। सेनेगल के खिलाफ मिली हार के साथ ही इराक की टीम टूर्नामेंट में बिना कोई प्वाइंट अर्जित किए ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इतना ही नहीं अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्दे की टीम ने भी राउंड ऑफ 32 का टिकट कटा लिया है।
सेनेगल की शानदार जीत
मैच की शुरुआत में ही सेनेगल ने दबदबा बनाया। हबीब दियारा ने एक डिफ्लेक्टेड शॉट पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद इराक की मुश्किलें और बढ़ गईं जब 13वें मिनट में सादियो माने पर किए गए फाउल की वीएआर जांच के बाद डिफेंडर रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।
सेनेगल ने लगातार किए हमले
एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद इराक ने कुछ समय तक डिफेंस संभालने की कोशिश की, लेकिन सेनेगल लगातार हमले करता रहा। हालांकि, इसके बावजूद इराक की टीम पहले हाफ में स्कोर को 1-0 पर बनाए रखने में सफल रही। दूसरे हाफ में सेनेगल का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। इस्माइला सार ने शानदार गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। यह उनके करियर का चौथा वर्ल्ड कप गोल था और इस उपलब्धि के साथ वह सेनेगल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
पेपे ने भी किया कमाल
इसके बाद सब्स्टीट्यूट पेपे गुएये ने मैदान पर आते ही दो शानदार प्रयास किए। उन्होंने दूर से तेज शॉट लगाए। पेपे के पहले शॉट की रफ्तार 84 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि उनके दूसरे शॉट की स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इन दोनों ही शॉट को विपक्षी टीम का गोलकीपर रोकने में नाकाम रहा। इन दो गोलों की मदद से सेनेगल की बढ़त 4-0 हो गई। इसके बाद मैच के 82वें मिनट में इलिमन नडियाये ने पांचवां गोल करते हुए सेनेगल की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। सेनेगल के 3 मुकाबलों में 3 प्वाइंट हो गए हैं और वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर है।
नॉकआउट में जाने वाले सबसे छोटा देश बना केप वर्दे
केप वर्दे ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला और इस तरह से विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया। केप वर्दे ने ग्रुप एच में अपने तीनों मैच ड्रॉ कराए जिससे वह स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहकर आगे बढ़ने में सफल रहा। इस ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब दो-दो अंक ही हासिल कर पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…