बाजार खुलते ही 20% तक उछल गए ये पांच छुटकू शेयर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
31-08-2023 04:03 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक, निफ्टी 50 और सेंसेक्स गुरुवार को उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। तेजी के साथ खुलने के बाद, सेंसेक्स में 0.12% और निफ्टी 50 में 0.41% की गिरावट देखी जा रही है। एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग शानदार रही जबकि सुला वाइनयार्ड्स और मेडप्लस हेल्थ में बड़े सौदे हुए। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सुबह के कारोबार में लगातार तीसरे दिन ऊपरी सर्किट में हैं। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और मेटल दोनों इंडेक्स में 0.5% फीसदी बढ़ोतरी हुई है। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ और बीपीसीएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।
व्यापक बाजारों में सूचकांक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.12% और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.33% बढ़े थे। मिड-कैप में सबसे ज्यादा तेजी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में रही स्मॉल-कैप में हरक्यूलिस होइस्ट और दिलीप बिल्डकॉन सबसे ज्यादा चढ़े हैं। 31 अगस्त, 2023 तक, बीएसई लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगभग 3,10,40,202.92 करोड़ रुपये है। बीएसई पर 191 शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर और 12 शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छू लिया। आने वाले दिनों में इन शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें...
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…