इन कंपनियों का है जलवा
भारत की दिग्गज कंपनियों टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस ने कनाडा की इकॉनमी में भारी निवेश किया हुआ है। कनाडा में ये कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। अगर ये कंपनियां कनाडा से अपना कारोबार समेटती हैं तो वहां की इकॉनमी पर असर पड़ने के साथ हजारों लोगों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो सकती है। भारत की इन प्रमुख कंपनियों ने कनाडा के वैंकूवर, कैलगरी और टोरंटो में अपने सेंटर खोले हुए हैं।
