Select Date:

सारंग हेलीकॉप्टर के पीछे की ताकत हैं ये महिलाएं, अब भोपाल में दिखाएंगी अपना कमाल

Updated on 29-09-2023 12:46 PM
भोपाल: भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर की टीम इस शनिवार को होने वाले एयर शो में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगी। यह पहली बार होगा जब सारंग एरोबेटिक हेलीकॉप्टर टीम भोपाल के आसमान में प्रदर्शन करेगी। भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारियों ने गुरुवार को अपनी अंतिम रिहर्सल पूरी करने के बाद कहा कि, 'इंडियन एयर फोर्स का हिस्सा बनना महिलाओं के लिए सम्मान की बात है।'

​सारंग में हैं पांच ध्रुव हेलीकॉप्टर

'सारंग' भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर एयर डिस्प्ले टीम है, जिसमें पांच संशोधित एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिन्हें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर के रूप में भी जाना जाता है। इस टीम की स्थापना अक्टूबर 2003 में हुई थी। इसका पहला प्रदर्शन 2004 में सिंगापुर में एशियन एयरोस्पेस शो में हुआ था। भोपाल एयर डिस्प्ले के लिए चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

मैं हमेशा चॉपर उड़ाना चाहती थी: शिप्रा दीप

'सारंग' टीम की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिप्रा दीप (फोटो में सेंट्रल में) ने बताया कि 'उड़ान एक ऐसा अनुभव है, जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। मैं हमेशा चॉपर उड़ाना चाहती थी। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इंडियन एयर फोर्स का चॉपर उड़ाने और सारंग टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला है।' शिप्रा ने कहा कि वो 30 सितंबर को भोपाल एयर शो में भाग नहीं लेंगी, लेकिन वह टीम का हिस्सा होने के लिए उतनी ही रोमांचित है।

भारतीय वायु सेना में महिला अधिकारियों का प्रतिशत सबसे ज्यादा

शिप्रा दीप ने कहा, 'मैं कभी भोपाल नहीं गई हूं। यह एक खूबसूरत शहर है और रिहर्सल के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखना एक बेहतरीन अनुभव है।' बता दें, भारतीय वायु सेना में महिला अधिकारियों का प्रतिशत सबसे अधिक है, जो वर्तमान में लगभग 14 फीसदी है।

I.A.F. में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं:अन्नमोल अब्राहम

टीम के एक अन्य सदस्य इंजीनियरिंग अधिकारी अन्नमोल अब्राहम ने कहा कि भारतीय वायु सेना पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान अवसर देती है। उन्होंने कहा कि 'भारतीय वायु सेना में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है। हम जहां भी प्रदर्शन करते हैं, हम एक टीम के रूप में काम करते हैं। हमारे लिए एयर डिस्प्ले करना हमेशा एक बड़ा उत्साह और मजेदार होता है।'

भोपाल के सभी लोग आकर देखें हम क्या करते हैं: पल्लवी सांगवान

एयर शो को आयोजित करने में भारतीय वायु सेना के पेशेवर दृष्टिकोण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास एयर डिस्प्ले के लिए एक विशेष कमेंटेटर भी है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पल्लवी सांगवान, जो सारंग टीम के लिए भारतीय वायु सेना की कमेंटेटर हैं, ने कहा कि रिहर्सल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी। उन्होंने कहा कि 'हम शनिवार को सभा के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत करेंगे। मैं चाहती हूं कि इस शहर के प्रत्येक नागरिक की उपस्थिति हो। वे देखें कि हम हवाई प्रदर्शन के दौरान क्या कर रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.